लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने सिंधिया के साथ तस्वीर शेयर कर BJP में शामिल होने की दी बधाई, कहा- 'ज्योतिरादित्य का आना...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 12, 2020 14:31 IST

मध्य प्रदेश के सियासी तूफान के केंद्र में 49 वर्षीय ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया हैं। वह ग्वालियर के तत्कालीन शाही परिवार से आते हैं और उनके परिवार के संबंध कांग्रेस और बीजेपी दोनों से रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिंधिया के बीजेपी में शामिल होते ही मध्य प्रदेश सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं । दोनों पार्टियों ने अपने-अपने विधायकों को राज्य की राजधानी से दूर भेज दिया है।दिल्ली में आज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनके आवास पर मुलाकात की है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया को पार्टी में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके बधाई दी है। अमित शाह ने ट्वीट के साथ अपनी और  ज्योतिरादित्य सिंधिया की हाथ पकड़े हुए तस्वीर भी शेयर की है। अमित शाह ने ट्वीट में लिखा है, ''ज्योतिरादित्य सिंधिया जी मेरी मुलाकात हुई। मुझे यकीन है कि पार्टी में उनका शामिल होना मध्य प्रदेश के लोगों की सेवा करने के बीजेपी के संकल्प को और मजबूत करेगा।'' मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आज (12 मार्च) ट्वीट करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर इसी बात को लेकर निशाना साधा था। एमपी कांग्रेस ने लिखा है सिंधिया के स्वागत में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का 24 घंटे तक एक भी ट्वीट नहीं आया है। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना 

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है, ''नरेंद्र मोदी जी या अमित शाह जी द्वारा सिंधिया जी के स्वागत में एक ट्वीट तक नहीं..! मोदी/शाह जी, —कम से कम इतनी जल्दी तो ऐसा मत करो ! अभी तो 24 घंटे भी नहीं हुये और आप लोगों ने अपमानित करना शुरू भी कर दिया..! महाराज हैं ! वही महाराज जिनके इतिहास का ज़िक्र शिवराज जी खूब करते हैं।''

मध्य प्रदेश: बीजेपी में शामिल होते ही कमलनाथ सरकार पर संकट 

सिंधिया के बीजेपी में शामिल होते ही मध्य प्रदेश सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं । दोनों पार्टियों ने अपने-अपने विधायकों को राज्य की राजधानी से दूर भेज दिया है। सिंधिया के नजदीकी 22 विधायकों के इस्तीफों से मध्य प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस गिरने की कगार पर पहुंच गई है। कांग्रेस ने अपने करीब 90 विधायकों को जयपुर के पास एक रिजॉर्ट में भेज दिया, वहीं राज्य में विपक्षी दल बीजेपी ने अपने विधायकों को गुरूग्राम के एक लग्जरी होटल भेज दिया है। इस बीच इस्तीफा देने वालों में से 19 को बेंगलुरु में एक होटल में रखा गया है। इनके इस्तीफे बीजेपी विधानसभाध्यक्ष के पास लेकर गई थी। 

संख्या बल को लेकर प्रयास तेज होने और ‘मित्र राज्यों’ में रिजॉर्ट राजनीति तेज होने के बीच सिंधिया बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल हो गए और कहा कि देश का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। विधायकों को जिन राज्यों में रखा गया है उनमें से राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में है जबकि हरियाणा और कर्नाटक में बीजेपी की सरकारें हैं। 

टॅग्स :अमित शाहज्योतिरादित्य सिंधियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है