लाइव न्यूज़ :

NRC विवादः ममता के विरोध का BJP देगी जवाब, अमित शाह एक अक्टूबर को जाएंगे कोलकाता

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 24, 2019 10:40 IST

गृह मंत्री अमित शाह एक अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य की राजधानी कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में एनआरसी पर लोगों को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) का विरोध करती आ रही हैं। अब सूबे के आमजन को मैसेज देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) का विरोध करती आ रही हैं। वह इसको लेकर सड़कों पर भी उतर चुकी हैं, लेकिन अब सूबे के आमजन को मैसेज देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहपश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार,  गृह मंत्री अमित शाह एक अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य की राजधानी कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में एनआरसी और नागरिकता संशोधन विधेयक पर लोगों को संबोधित करेंगे, ताकि आने वाले समय में इस राज्य में लागू करने को लेकर कदम उठाए जा सकें।

हालांकि सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने राज्य में एनआरसी को लागू करने के लिए साफतौर पर मना कर चुकी हैं। इसके लिए वह 12 सितंबर को कोलकाता में एक विरोध मार्च भी निकाल चुकी हैं, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। बता दें, असम में बहुप्रतीक्षित एनआरसी की अंतिम सूची ऑनलाइन जारी की जा चुकी है। ममता बनर्जी ने बड़ी संख्या में बंगालियों को एनआरसी की अंतिम सूची से बाहर रखे जाने को लेकर चिंता जता चुकी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि एनआरसी की विफलता ने उन सभी लोगों को उजागर कर दिया है जो इससे राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें देश को बहुत जवाब देने हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि ऐसा तब होता है जब कोई कार्य समाज की भलाई और देश के व्यापक हित के बजाय गलत उद्देश्य के लिए किया जाए। मेरी हमदर्दी उन सभी, विशेषकर बड़ी संख्या में बांग्ला भाषी भाइयों और बहनों के साथ है, जो इस व्यर्थ की प्रक्रिया के कारण पीड़ित हुए हैं। असम में एनआरसी में शामिल होने के लिए 3,30,27,661 लोगों ने आवेदन दिया था। इनमें से 3,11,21,004 लोगों को शामिल किया गया और 19,06,657 लोगों को बाहर कर दिया गया। 

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)अमित शाहममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos