ममता बनर्जी के गढ़ कालीघाट में दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ करेंगे अमित शाह

By भाषा | Published: July 25, 2019 11:09 PM2019-07-25T23:09:01+5:302019-07-25T23:09:01+5:30

कमेटी के सहायक महासचिव सौरवदीप दत्ता ने कहा, "इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। श्री सायंतन बसु हमारे अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा है कि वह इस बार दुर्गापूजा के शुभारंभ की तारीख तय करने के लिये अमित शाह के कार्यालय से बात करेंगे।"

Amit Shah to inaugurate Durga Puja festivities in West Bengal Mamata Banerjee den | ममता बनर्जी के गढ़ कालीघाट में दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ करेंगे अमित शाह

ममता बनर्जी के गढ़ कालीघाट में दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ करेंगे अमित शाह

Highlightsदुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा महोत्सव कहा जाता है जिसका इस्तेमाल अकसर राजनीतिक दल लोगों के बीच पहुंच बनाने के लिये करते रहे हैं। भाजपा की राज्य इकाई के सचिव सायंतन बसु संघश्री दुर्गा पूजा कमेटी के प्रमुख हैं।

 भाजपा अध्यक्ष अमित शाहपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ कालीघाट में इस साल के दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। संघश्री दुर्गा पूजा कमेटी पिछले 73 साल से पूजा का आयोजन करती आई है।

पिछले कुछ वर्षों में पूजा उत्सव की शुरुआत ममता बनर्जी ने की है। हालांकि पश्चिम बंगाल में भाजपा के उभार के बाद से काफी कुछ बदल चुका है। पार्टी को लोकसभा चुनाव में राज्य की कुल 42 में से 18 सीटों पर जीत मिली है और उसके पास ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से सिर्फ चार सीटें कम हैं। भाजपा की राज्य इकाई के सचिव सायंतन बसु संघश्री दुर्गा पूजा कमेटी के प्रमुख हैं। कमेटी के एक पदाधिकारी ने हालांकि कहा कि इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

कमेटी के सहायक महासचिव सौरवदीप दत्ता ने कहा, "इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। श्री सायंतन बसु हमारे अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा है कि वह इस बार दुर्गापूजा के शुभारंभ की तारीख तय करने के लिये अमित शाह के कार्यालय से बात करेंगे।" दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा महोत्सव कहा जाता है जिसका इस्तेमाल अकसर राजनीतिक दल लोगों के बीच पहुंच बनाने के लिये करते रहे हैं। 

Web Title: Amit Shah to inaugurate Durga Puja festivities in West Bengal Mamata Banerjee den

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे