शुक्रवार को देश के कई जिलों में हुई हिंसा के बाद MHA ने राज्यों को भेजा सुझाव, हालात पर बनाए हुए है करीबी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 11, 2022 11:25 AM2022-06-11T11:25:17+5:302022-06-11T11:25:17+5:30

मीडिया रपट के अनुसार नूपुर शर्मा विवाद के बाबत शुक्रवार को देश के कई जिलों में हुए उग्र प्रदर्शन पर केंद्रीय गृहमंत्रालय करीबी नजर बनाए हुए है।

amit shah MHA keeping close eye on violent protests held on friday against the nupur sharma remarks on prophet Mohammed | शुक्रवार को देश के कई जिलों में हुई हिंसा के बाद MHA ने राज्यों को भेजा सुझाव, हालात पर बनाए हुए है करीबी नजर

भारत के गृहमंत्री अमित शाह की फाइल फोटो

Highlightsशुक्रवार को देश के कई जिलों में नूपुर शर्मा प्रकरण को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन हुए।केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इन प्रदर्शन के मद्देनजर सभी राज्यों को अपना सुझाव भेजा है।नूपुर शर्मा ने एक इंग्लिश टीवी चैनल पर हुई बहस में मुसलमानों के पैगम्बर मोहम्मद के बारे में टिप्पणी की थी जिसपर विवाद हो गया है।

दिल्ली: शुक्रवार (10 जून) को देश के कई शहरों में जुम्मे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए और इस बाबत राज्यों को अपने सुझाव से अवगत करा रहा है। 

दि हिन्दू की रपट के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्रालय ने उग्र प्रदर्शनों के बाद सम्बन्धित राज्यों को अपना सुझाव भेजा। 10 जून को हावड़ा, रांची, प्रयागराज इत्यादि शहरों में भीड़ ने उग्र प्रदर्शन किया। कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात और कश्मीर के कुछ शहरों में भी ऐसे उग्र प्रदर्शन हुए।  रांची में भीड़ को तितरबितर करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। 

हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी गयी है जिसके तहत किसी भी सार्वजनिक स्थल पर चार लोगों से ज्यादा लोग एक साथ इकट्ठा नहीं हो सकते। हिंसा प्रभावित इलाकों में इंटरनेट सेवा भी फिलहाल बन्द कर दी गयी है। हावड़ा में ममती बनर्जी सरकार ने 13 जून सुबह छह बजे तक इंटरनेट बन्दी लागू की है।

Web Title: amit shah MHA keeping close eye on violent protests held on friday against the nupur sharma remarks on prophet Mohammed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे