लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने अमित शाह से कहा- आपने 'सबका साथ, सबका विकास' नहीं बल्कि 'सबके साथ सर्वनाश' किया है

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 18, 2019 15:46 IST

CAA Protest: सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हावड़ा मैदान से प्रदर्शन मार्च शुरू किया जो कोलकाता के मध्य में स्थित एस्प्लेनेड में डोरिना क्रॉसिंग पर खत्म होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ लगातार विरोध के स्वर मुखर किए हुए हैं। उन्होंने बुधवार (18 दिसंबर) को भी कोलकाता में रैली निकाली है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ लगातार विरोध के स्वर मुखर किए हुए हैं। उन्होंने बुधवार (18 दिसंबर) को भी कोलकाता में रैली निकाली है। इस दौरान उन्होंने केंद्री की नरेंद्र मोदी सरकार व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ऊपर करारा हमला बोला है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी ने कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'आप (अमित शाह) देश के गृह मंत्री हैं, ना कि केवल एक बीजेपी नेता, कृपया देश में शांति बनाकर रखें। आपने 'सबका साथ, सबका विकास' नहीं बल्कि 'सबके साथ सर्वनाश' किया है। सीएए और एनआरसी को वापस लें, वरना मैं देखूंगी कि आप इसे यहां कैसे लागू करते हैं।'  उन्होंने कहा, 'मैं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह सुनिश्चित करने की गुजारिश करती हूं कि देश संशोधित नागरिकता कानून की आग में ना जले, अमित शाह का काम आग बुझाना है। अमित शाह का कहना है कि आधार कार्ड (नागरिकता का) सबूत नहीं है, फिर आप इसके साथ सब कुछ क्यों जोड़ रहे हैं?' 

ममता ने कहा, 'मैं केन्द्रीय गृह मंत्री से देश का ध्यान रखने और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने की अपील करूंगी। बीजेपी पूरे देश को हिरासत केन्द्र में बदलना चाहती है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।'

सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हावड़ा मैदान से प्रदर्शन मार्च शुरू किया जो कोलकाता के मध्य में स्थित एस्प्लेनेड में डोरिना क्रॉसिंग पर खत्म होगा। मार्च शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम लोग बंगाल में कभी भी एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून की इजाजत नहीं देंगे। किसी को भी राज्य छोड़ने के लिए नहीं कहा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम लोग सभी धर्मों, जातियों और नस्लों के साथ मिलजुलकर रहने में यकीन करते हैं। हम सभी इस देश के नागरिक हैं और कोई भी हमें यहां से निकाल नहीं सकता। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनममता बनर्जीटीएमसीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां