लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच असम के चाय बागानों में पत्ती चुनने का काम हुआ शुरु

By भाषा | Updated: April 14, 2020 05:29 IST

जिला उपायुक्त के आदेश में कहा गया है कि चाय बागानों के मालिकों व वहां काम करने वाले मजदूरों को आर्थिक नुकसान न हो इसलिए ये फैसला लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबगान मालिकों से कहा गया है कि 50 प्रतिशत मजदूरों को ही काम पर लगाया जाए। चाय उद्योग को हर कामकाज के दौरान सामाजिक दूरी बनाने और स्वच्छता दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा है।

गुवाहाटी: असम के विभिन्न चाय बागानों में पत्तियों को चुनने का काम शुरू हो गया है। लेकिन कोविड-19 की रोकथाम के लिए शारीरिक दूरी एवं स्वच्छता प्रक्रिया के लिए सरकार द्वारा बनाये गये दिशानिर्देश के अनुसार इस काम पर 50 प्रतिशत कामगार ही लगाए गए हैं।

कुछ पूर्व शर्तो के साथ चाय बागानों को खोलने की केंद्र सरकार की अनुमति के साथ, उत्तर में ब्रह्मपुत्र घाटी और दक्षिण असम में बराक घाटी, दोनों ही जगहों के चाय उगाने वाले क्षेत्रों में अलग-अलग जिला प्रशासन ने चाय की पत्ती तोड़ने के आदेश जारी किए हैं।

जिला उपायुक्त के आदेश में कहा गया है कि चाय बागानों में पत्तियों को चुनने का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कई छोटे चाय उत्पादकों द्वारा संचालित किए जाने वाले चाय बागानों में कुछ पूर्व शर्त के साथ संचालित कामकाज शुरु करने की अनुमति दी जाती है ताकि चाय बागानों को आर्थिक नुकसान न हो और सामान्य कामकाज पुन: शुरु हो सके।

आदेश में कहा गया है कि चाय बागानों और चाय उद्योग को हर कामकाज के दौरान सामाजिक दूरी बनाने और स्वच्छता दिशानिर्देशों का अनुपालन के लिए कामगारों के 50 प्रतिशत संख्या को ही काम पर लगाना चाहिये।  

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसचायअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां