लाइव न्यूज़ :

कोरोना की मार झेल रहे भारत के लिए ब्रिटिश राजदूत ने हिंदी में दिया दिल जीतने वाला पैगाम, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: April 27, 2021 16:18 IST

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले एक महीने में तेजी से बढ़े है। इस बीच कई देशों ने मदद का भी हाथ बढ़ाया है। ब्रिटेन ने भी भारत की मदद की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश दूतावास की ओर से हिंदी में जारी किया गया वीडियोभारत की इस मुश्किल घड़ी में ब्रिटिश राजदूत ने हिंदी में वीडियो जारी कर कहा- भारत के साथ है ब्रिटेनब्रिटिश राजदूत एलेक्स एलिस ने ये भी जानकारी दी कि ब्रिटेन की ओर से वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कॉन्स्ट्रेटर्स भेजी गई है

भारत में कोरोना की दूसरी लहर और लगातार जा रही लोगों की जान ने दुनिया के अन्य देशों को भी चिंता में डाल दिया है। इस बीच कई देशों कीी ओर से मदद के भी हाथ बढ़े हैं। इसी कड़ी में ब्रिटेन की ओर से भी अपनी मदद भारत को भेजने का फैसला किया गया है। 

भारत का साथ जताने के लिए ब्रिटिश दूतावास की ओर से भी समर्थन जताया गया है। ब्रिटिश दूतावास की ओर बेहद अलग अंदाज में हिंदी में वीडियो जारी कर बताया गया है कि किस तरह ब्रिटेन भारत की मदद करने जा रहा है।

जारी वीडियो में भारत में ब्रिटिश राजदूत एलेक्स एलिस हिंदी में भारत की मदद की घोषणा करते नजर आ रहे हैं। जारी वीडियो में वे कहते हैं, 'मुश्किल के इस वक्त में यूके भारत के साथ है प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आज ऑक्सीजन कॉन्स्ट्रेटर्स और वेंटिलेटर्स भारत को भेजने का फैसला किया है। कोरोना को हराने के इस जंग में यूके भारक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है। धन्यवाद' 

बता दें कि भारत में पिछले करीब एक हफ्ते से हर रोज कोरोना के 3 लाख से अधिक नए केस सामने आ रहे हैं। अचानक आई दूसरी लहर से भारत में स्वास्थ्य व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती आग गई है। दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों के अस्पतालों में भी ऑक्सीजन और वेंटिलेटर्स की कमी की बात सामने आई है। 

बताते चलें कि सोमवार को ही ब्रिटेन से वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कॉन्स्ट्रेटर्स की पहली खेप रवाना कर दी गई थी। ये खेप मंगलवार को दिल्ली पहुंच भी गई। भेजी गई पहली खेप में इसमें 495 ऑक्सीजन कॉन्स्ट्रेटर्स, 120 नॉन-इंवेजिव वेंटिलेटर और 20 मैनुअल वेंटिलेटर शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाब्रिटेनबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं