लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा में इस बार कुछ नया करने की तैयारी, बर्फ हटाने का काम शुरू, बनाई जाएगी 'ऑल वेदर रोड'

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 3, 2023 11:52 IST

अमरनाथ यात्रा के दोनों मार्गों - बालटाल से दोमेल और चंदनवाड़ी - से बर्फ को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इन दोनों रास्तों पर ऑल वेदर रोड बनाने की तैयारी है।

Open in App

जम्मू: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने अमरनाथ यात्रा मार्गों से बर्फ को हटाने का कार्य आरंभ कर दिया है। उसने बालटाल से दोमेल तक सड़क के निर्माण की कवायद आरंभ की है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देशों के बाद बीआरओ इस सड़क को बैटरी कार चलाने लायक बनाना चाहता है।

यह पहली बार है कि बीआरओ को ऐसा काम सौंपा गया है जिसके लिए उसने पिछले तीन दिनों से बर्फ हटाने का काम शुरू किया हुआ है। बीआरओ के अधिकारियों के मुताबिक, वे अप्रैल के अंत तक अमरनाथ यात्रा के दोनों मार्गों - बालटाल से दोमेल और चंदनवाड़ी - से बर्फ को हटा लेना चाहते हैं। ताकि उसके बाद ऑल वेदर रोड (सभी मौसम में सुलभ सड़क) का निर्माण किया जा सके। 

गौरतलब है कि लद्दाख सेक्टर में सड़कों का निर्माण बीआरओ ही करता है और इस काम के लिए उसने वहीं पर कार्यरत अधिकारियों को काम पर लगाया है। अमरनाथ यात्रा से जुड़े अधिकारियों के अनुसार सब ठीक रहने पर जल्द ही प्राइवेट वाहनों के लिए भी सड़क मार्ग भी तैयार किया जाएगा जो उन्हें अमरनाथ गुफा से पहले चंदनवाड़ी तक ले जाएगा। 

हालांकि इन अधिकारियों का कहना है कि उनकी कोशिश पहले अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बैटरी कार चलाने की है जिसके लिए बीआरओ को सड़क तैयार करने का ठेका दिया जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बैटरी चलित कारों को चलाने की तैयारी की जा रही है। विभागीय अधिकारियों को बैटरी कारों को चलाने की संभावनाएं तलाशने को कहा गया है। इसके लिए बीआरओ सड़क मार्ग को तैयार करने में जुटा हुआ है। ।

सूत्र बताते हैं कि उप राज्यपाल ने यात्रा पिछले साल ही क्षेत्र में बैटरी कार चलाने की संभावनाओं को भी तलाशने का निर्देश दिया था जिसके बाद सीमा सड़क संगठन की सहायता लेने का फैसला लिया गया था।

टॅग्स :अमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

पूजा पाठAmarnath Yatra: अमरनाथ गुफा में छड़ी मुबारक की स्थापना के साथ ही बाबा बर्फानी की यात्रा संपन्न, करीब सवा चार लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

भारतAmarnath Yatra 2025: दस दिन पहले होगा समापन अमरनाथ यात्रा का? न मौसम साथ दे रहा, न ही अब श्रद्धालु नजर आ रहे

पूजा पाठमौसम की मार और श्रद्धालुओं का आना कम, क्या इस बार पहले ही खत्म हो जाएगी अमरनाथ यात्रा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए