लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra 2023: श्रद्धालुओं के लिए इस बार खास है अमरनाथ यात्रा, हेलमेट, आधार कार्ड, आरएफआईडी कार्ड के साथ होगी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 30, 2023 16:58 IST

अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खतरे वाले इलाकों में हेलमेट का पहनना, आधार कार्ड और आरएफआईडी कार्ड भी साथ रखना अनिवार्य किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्दे62 दिन तक चलने वाली इस यात्रा में पंजीकरण के लिए पहली बार आधार कार्ड को अनिवार्य बनाया गयाश्रद्धालुओं के लिए खतरे वाले इलाकों में हेलमेट का पहनना, आधार कार्ड और आरएफआईडी कार्ड भी साथ रखना अनिवार्ययात्रा की सुरक्षा की दृष्टि से भी किए गए हैं पुख्ता इंतजाम

जम्मू: इस बार की अमरनाथ यात्रा कई मामलों में पूरी तरह अलग है। इसके साथ इस बार कई प्रथम भी जुड़ गए हैं। इनमें श्रद्धालुओं के लिए खतरे वाले इलाकों में हेलमेट का पहनना, आधार कार्ड और आरएफआईडी कार्ड भी साथ रखना अनिवार्य किया जा चुका है। सबसे बड़ी बात यह है कि अमरनाथ यात्रा के इतिहास में यह सबसे लंबी चलने वाली यात्रा होगी जो 62 दिनों तक चलेगी जिसकी सुरक्षा में सभी सुरक्षाबल जुटे हैं।

दरअसल यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थरों के गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। खासकर घोड़े की सवारी कर गुफा तक पहुंचने वाले कई तीर्थयात्री अतीत में मौत का ग्रास बन चुके हैं। उनके सिरों पर ही हमेशा चोट लगी है। इसके बचाव के तौर पर घोड़े से सवारी करने वालों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दी गई है। जबकि जहां पहाड़ों से पत्थर गिरते हैं वहां पैदल यात्री भी हेलमेटें पहनेंगे। इन इलाकों से गुजरते वक्त श्राइन बोर्ड की ओर से हेलमेट मुहैया करवाई जाएंगी जिसे बाद में वापस भी करना होगा।

कोई यात्री भटक जाए या फिर आतंकी तत्वों पर नजर रखने की खातिर प्रत्येक श्रद्धालु को अपने गले में आएफआईडी कार्ड लटकाना भी जरूरी होगा। इस कार्ड का प्रयोग पहले ही वैष्णो देवी की यात्रा में किया जा रहा है। यही नहीं पहली बार 62 दिन तक चलने वाली इस यात्रा में पंजीकरण के लिए पहली बार आधार कार्ड को अनिवार्य बनाया गया है। यही कारण था कि इसकी जांच के दौरान आज जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में सवा सौ के करीब जाली पंजीकरण पकड़े गए हैं।

इस यात्रा का एक और प्रथम यह था कि इस बार सेना के तीनों अंग मिल कर इस यात्रा को सुरक्षा मुहैया करवा रहे हैं। इसमें एनएसजी कमांडो और अन्य सुरक्षाबल भी हजारों की तादाद में शामिल हैं। पहली बार इतने तगड़े सुरक्षा के इंतजाम देखे जा रहे थे जिस कारण यह यह सवाल पैदा होना लाजिमी हो गया था कि क्या सच में यात्रा को कोई खतरा है।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव