लाइव न्यूज़ :

पार्टी-सरकार के बीच बेहतर समन्वय के लिए रणनीतिक नीति समूह बनाने पर सहमत हुए अमरिंदर सिंह, सिद्धू

By भाषा | Updated: August 20, 2021 15:14 IST

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और राज्य के कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी तथा राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के लिए और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को तेज करने के लिए दस सदस्यीय रणनीतिक नीति समूह के गठन पर शुक्रवार को सहमत हुए, जिसे सिंह और सिद्धू के बीच चल रही तनातनी के कम होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने एक अन्य कदम भी उठाया है जिसके तहत उनकी सरकार के मंत्री यहां कांग्रेस भवन में बैठेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा जनता से संवाद करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहले यह सलाह दी थी कि पंजाब सरकार और कांग्रेस प्रदेश इकाई को मिलकर काम करना चाहिए। समूह के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह होंगे तथा स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल तथा सामाजिक सुरक्षा मंत्री अरूणा चौधरी के साथ सिद्धू इसके सदस्य होंगे। प्रदेश कांग्रेस के चार कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा, सुखविंदर सिंह डैनी, परगट सिंह, संगत सिंह गिलजियान और पवन गोयल भी इसमें शामिल होंगे. एक वक्तव्य में यहां बताया गया कि इस बाबत फैसला शुक्रवार को तब लिया गया जब सिद्धू, नागरा और परगट ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पंजाब से संबंधित मुद्दों और पार्टी तथा सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए कदम उठाने के विषय पर बात की थी। इसमें बताया गया कि समूह आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञों और अन्य मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श करके साप्ताहिक बैठकें आयोजित करेगा। इसमें राज्य सरकार की पहले से जारी पहलों की प्रगति की समीक्षा एवं उन पर चर्चा की जाएगी तथा इनकी गति तेज करने के लिए उपाय बताए जाएंगे। एक अन्य फैसले में सिंह ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को राज्य में पार्टी के मुख्यालय पंजाब कांग्रेस भवन में उपलब्ध रहने को कहा है। यह फैसला सिद्धू द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाने के बाद लिया गया वे बारी-बारी से प्रतिदिन यहां आएंगे और विधायकों तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे । कांग्रेस भवन में सोमवार से एक मंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे के लिए उपलब्ध रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक यह व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि इससे उनकी सरकार तथा पार्टी पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय में मदद मिलेगी। सिद्धू ने मुख्यमंत्री के साथ एक तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पंजाब कांग्रेस भवन में मंत्रियों के बारी-बारी से उपलब्धता के बारे में प्रस्ताव को लेकर समन्वय बैठक काफी सकारात्मक रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील