अमरिन्दर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ नाम की नयी पार्टी बनाई

By भाषा | Published: November 2, 2021 05:49 PM2021-11-02T17:49:52+5:302021-11-02T17:49:52+5:30

Amarinder Singh resigns from Congress, formed a new party named 'Punjab Lok Congress' | अमरिन्दर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ नाम की नयी पार्टी बनाई

अमरिन्दर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ नाम की नयी पार्टी बनाई

चंडीगढ़, दो नवंबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने नये राजनीतिक दल ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ के गठन की घोषणा की।

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सात पन्नों का इस्तीफा भेजा है।

सिंह ने राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिद्धू के साथ कटु सत्ता संघर्ष के बीच सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

कुछ दिनों पहले, सिंह ने कांग्रेस के साथ पिछले दरवाजे से वार्ता की खबरों को ‘गलत’ बताते हुए उन्हें खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मेल-मिलाप का समय समाप्त हो चुका है और पार्टी को छोड़ने का उनका निर्णय अंतिम है।

उन्होंने संकेत दिया था कि वह पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले एक राजनीतिक दल बनाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Amarinder Singh resigns from Congress, formed a new party named 'Punjab Lok Congress'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे