निधन से कुछ घंटे पहले तक ट्विटर पर एक्टिव थे अमर सिंह, देखें आखिरी ट्वीट

By सुमित राय | Published: August 1, 2020 05:38 PM2020-08-01T17:38:40+5:302020-08-01T17:38:40+5:30

अमर सिंह अपने निधन के कुछ घंटे पहले तक अपने ट्विटर पर एक्टिव थे और करीब दो बजे दो ट्वीट किए थे।

Amar Singh was active on Twitter till some hours before his death | निधन से कुछ घंटे पहले तक ट्विटर पर एक्टिव थे अमर सिंह, देखें आखिरी ट्वीट

अमर सिंह निधन से कुछ घंटे पहले तक ट्विटर पर एक्टिव थे। (फाइल फोटो)

Highlightsअमर सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।अमर सिंह अपने निधन के कुछ घंटे पहले तक अपने ट्विटर पर एक्टिव थे।उन्होंने निधन से पहले बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि और बकरीद की बधाई दी थी।

राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।  उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में 27 जनवरी 1956 को जन्मे अमर सिंह का कुछ महीनों से सिंगापुर में इलाज चल रहा था। अमर सिंह अपने निधन के कुछ घंटे पहले तक अपने ट्विटर पर एक्टिव थे और करीब दो बजे दो ट्वीट किए थे।

आज दी थी बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि और बकरीद की बधाई

अमर सिंह बीमार होने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और निधन के कुछ घंटे पहले ही उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी और सभी फॉलोअर्स को बकरीद (ईद उल अजहा) की बधाई दी थी।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा- उनकी सभी दलों में मित्रता थी

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंह।"

Web Title: Amar Singh was active on Twitter till some hours before his death

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे