लाइव न्यूज़ :

अल्लूरी सीताराम राजू: आदिवासियों का मसीहा जिसने कहा “मैं बस दो साल की लड़ाई में अंग्रेजों को भगा सकता हूँ”

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 4, 2018 08:37 IST

साल 1882 में अंग्रेजों ने विशाखापट्टनम और आस पास के क्षेत्रों में महाराष्र्ग फॉरेस्ट एक्ट लागू किया जिसके कुछ बेहद मनमाने प्रावधान थे।

Open in App

विभव देव शुक्ल उन्नीस सौ बीस के दशक में जब देश का एक बड़ा हिस्सा अंग्रेजों से आज़ादी के लिए जूझ रहा था। ठीक उस दौर में विशाखापट्टनम और गोदावरी ज़िले के आस पास मुख्य धारा से अलग एक लड़ाई चल रही थी। यह लड़ाई भी अंग्रेजो के खिलाफ ही थी लेकिन इसे आम नागरिक नहीं बल्कि आदिवासी लड़ रहे थे और इस अनसुनी लड़ाई के अगुआ थे ‘अल्लूरी सीताराम राजू’। दरसल उस दौरान समाज का हर हिस्सा अंग्रेजों के अत्याचार से गुज़र रहा था जिसकी वजह से आदिवासियों के साथ क्या गलत हो रहा था इसकी भनक किसी को नहीं थी? अब प्रश्न उठता है, क्या गलत हो रहा था? साल 1882 में अंग्रेजों ने विशाखापट्टनम और आस पास के क्षेत्रों में महाराष्र्ग फॉरेस्ट एक्ट लागू किया जिसके कुछ बेहद मनमाने प्रावधान थे। इस नियम के तहत आदिवासियों को वन्य क्षेत्रों में घूमने पर रोक लगा दी गई। जबकि उस क्षेत्र के आदिवासी पोडू (अलग अलग स्थान पर जाना) कृषि किया करते थे इसके अलावा वह रोज़ के लिए लकड़ी इकट्ठा करते थे। इन दोनों के बिना आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में था और अंग्रेजों ने उनके इन दोनों कामों पर रोक लगा दी। क्या था रम्पा रिबैलियन 1922? और कैसे अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई को तैयार हुए आदिवासी?  राम राजू जल्द ही आदिवासियों को यह समझाने में कामयाब रहे कि अंग्रेजों के खिलाफ अहिंसक लड़ाई से कोई परिणाम हाथ नहीं लगेगा। लेकिन सवाल यह था कि बड़े स्तर पर लड़ाई लड़ते कैसे? तब राम राजू की मुलाक़ात गोविन्द गुरु और मोतीलाल तेजावत से हुई जिनके साथ उन्होंने आन्दोलन के लिए पैसे और संसाधन जुटाए। आदिवासियों को गुरिल्ला युद्ध और तमाम हथियारों का प्रशिक्षण दिया और बहुत कम समय में आंदोलनकारियों की बड़ी फ़ौज खड़ी कर दी। इतना कुछ अंग्रेजों की नाक के नीचे हुआ और आश्चर्यजनक रूप से आन्दोलन की पूरी योजना बनाने के दौरान वह अंग्रेजों की गिरफ्त से बाहर ही रहे। खुद के तैयार किए 300 विद्रोहियों के साथ राम राजू ने 22 अगस्त 1922 को विशाखापट्टनम के चिंतापल्ली पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। ठीक उसी समय कृष्णादेवी पेटा और ओमांगी देवी पुलिस स्टेशन पर भी हमला हुआ। जिसके कुछ समय बाद ही विशाखापट्टनम, राजमुंदरई, पार्वतीपुरम और कोरापुट में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अब तक अंग्रेज़ भी समझ चुके थे कि राम राजू उनके लिए कहीं बड़ा ख़तरा हैं जिसके बाद उन पर 10,000 रुपये का इनाम रख दिया गया।

अंततः 7 मई 1924 को लम्बी मुठभेड़ के बाद राम राजू पुलिस की गोली से मारे गए। राम राजू ने अपने पूरे जीवन में एक ही साक्षात्कार दिया और उसमें कहा कि “मैं बस दो साल की लड़ाई में अंग्रेजों को भगा सकता हूँ”। राम राजू को समझने के लिए उनके इस कथन से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है।

(विभव देव शुक्ल लोकमत न्यूज में इंटर्न हैं।)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है