लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश एटीएस ने फरार चल रहे एक संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस को थी तलाश 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 14, 2019 03:12 IST

महाराष्ट्र एटीएस ने मध्यप्रदेश के बुराहनपुर निवासी अजीज अकरम के खिलाफ संदिग्ध गतिविधियों की वजह से विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त होने के मामले में फरार चल रहे एक युवक को बुरहानपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी महाराष्ट्र एटीएस के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था.

मध्य प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त होने के मामले में फरार चल रहे एक युवक को बुरहानपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी महाराष्ट्र एटीएस के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था. आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मध्य प्रदेश एटीएस ने महाराष्ट्र एटीएस को भेज दी है.

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र एटीएस ने मध्यप्रदेश के बुराहनपुर निवासी अजीज अकरम के खिलाफ संदिग्ध गतिविधियों की वजह से विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और महाराष्ट्र पुलिस को उसकी तलाश थी. 

बताया जाता है कि अजीज महाराष्ट्र के एक मामले में लंबे समय से फरार था. उसने कुछ समय मध्य प्रदेश के बाहर फरारी काटी, लेकिन इसके बाद जब मामला ठंडा पड़ गया तब आरोपी मध्यप्रदेश आ गया और लंबे समय तक उसने बुरहानपुर के अलावा दूसरे जिलों में फरारी काटी. जबकि जिन लोगों ने आरोपी को शरण दी या फिर उसका संरक्षण किया, उनसे भी एमपी एटीएस ने पूछताछ की है. यदि अजीज को शरण देने वालों की भूमिका भी संदिग्ध गतिविधियों में पाई गई तो उनके खिलाफ भी एमपी एटीएस वैधानिक कार्रवाई कर सकती है.

मुंबई बम धमाकों में स्लीपर सेल में था आतंकी

एटीएस की खंडवा इकाई ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय में पेश किया और मुंबई एटीएस को सूचना दी. इस संबंध में एटीएस के अधिकारी खुलकर बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन आरोपी अजीज अकरम प्रतिबंधित संगठन आईएम से पूर्व में लंबे समय से जुड़ा होने की बात सामने आई है. आरोपी बुरहानपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था.

लंबे समय से फरारी काट रहा था आरोपी

मध्यप्रदेश एटीएस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि बुरहानपुर शहर में लंबे समय से एक संदिग्ध व्यक्ति रह रहा है. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी अजीज के आसपास सादी वर्दी में जवानों को तैनात किया. जब एटीएस के अधिकारियों को अजीज के बारे में पुख्ता जानकारी मिल गई, तब घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया.

महाराष्ट्र एटीएस को दी सूचना

मध्यप्रदेश एटीएस ने महाराष्ट्र एटीएस के फरार चल रहे अजीज को बुरहानपुर से गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसे बुरहानपुर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया और अभी वह पुलिस कस्टडी में है. आरोपी अजीज अकरम की गिरफ्तारी की सूचना महाराष्ट्र एटीएस को दे दी है.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया