लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नीतीश कुमार ने कसी कमर, कहा- भाजपा से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं

By एस पी सिन्हा | Published: April 14, 2023 04:13 PM2023-04-14T16:13:37+5:302023-04-14T16:13:37+5:30

जदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल दिल्ली में जिनका राज है, वह कोई काम कर रहे हैं? वह खाली प्रचार में लगे हैं। वो इतिहास बदलने में लगे हैं।

All set to fight with BJP in Lok sabha election says bihar CM Nitish Kumar | लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नीतीश कुमार ने कसी कमर, कहा- भाजपा से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नीतीश कुमार ने कसी कमर, कहा- भाजपा से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं

Highlightsजदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल दिल्ली में जिनका राज है, वह कोई काम कर रहे हैं? नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव का बचाव करते हुए कहा कि जब वे हमारे साथ आ गए तो फिर से केस करा दियाउन्होंने कहा कि भाजपा वाले आज पुरानी चीजों को खत्म करने सिर्फ अपनी वाहवाही करने में लगे हैं

पटना: दिल्ली से पटना लौटने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पूरे जोश में है। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह में बोलते हुए उन्होंने ऐलान कर दिया कि 2024 में लोकसभा चुनाव मे भाजपा से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

"देश का नेता कैसा होगा..नीतीश कुमार जैसा होगा।" देश का पीएम कैसा हो...नीतीश कुमार जैसा हो।" नारेबाजी के बीच नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल के नेता सहमत हैं। परसों (बुधवार) ही बात हुई है। सब लोग तैयार हैं। विपक्षी दल के नेता एक साथ बैठ जायेंगे, इसके बाद तय होगा जायेगा। लगे हाथ उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया कि जब सब कुछ तय हो जायेगा तो पूरे देश का दौरा करेंगे।

जदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल दिल्ली में जिनका राज है, वह कोई काम कर रहे हैं? वह खाली प्रचार में लगे हैं। वो इतिहास बदलने में लगे हैं। पुरानी चीजों खत्म करते चले जा रहे हैं। उनको आजादी की लड़ाई से मतलब था? कोई मतलब नहीं था। आजकल कुछ-कुछ बोलते हैं। 

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव का बचाव करते हुए कहा कि जब वे हमारे साथ आ गए तो फिर से केस करा दिया। यह लोग विपक्षी लोगों को परेशान करते हैं। विभिन्न राज्यों के लोगों को परेशान करते हैं। भाजपा वाले ऐसे ही लोग हैं। अब तो हम लग गए हैं। 7 महीना पहले भी हमने विपक्षी पार्टियों से बात की थी। 

नीतीश कुमार ने आह्वान किया कि भाजपा को वोट न करें। अगर भाजपा को वोट करेंगे तो अपना नाश होगा और जो इनके खिलाफ वोट देगा, वो अपना भी विकास करेगा और राज्य एवं देश के विकास के विकास में अपना योगदान करेगा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले आज पुरानी चीजों को खत्म करने सिर्फ अपनी वाहवाही करने में लगे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र को कह रहे थे कि हमें विशेष राज्य का दर्जा दो। लेकिन नहीं ना दे रहा है। हम लोग तो अपने ढंग से काम कर रहे हैं। 

मोदी-शाह पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इनके पहले वाले जो नेता (अटलजी) थे उनको भी नहीं मान रहे। अटल जी हम को कितना मानते थे। आज सिर्फ दो लोगों की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर सबलोग मिल जुलकर आगे नहीं बढ़ेगा तो देश पर खतरा बढ़ जाएगा। 

नीतीश ने सभी से आग्रह किया कि पीएम के लिए मेरा नाम नहीं लीजिए। ऐसा करने सब कछ गड़बड़ा जाएगा। इसलिए मेरा नाम व्यक्तिगत रूप से कभी नहीं लीजिए। सबलोग एकजुट होकर आगे लड़ेंगे तो सबकुछ ठीक हो जाएगा।

Web Title: All set to fight with BJP in Lok sabha election says bihar CM Nitish Kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे