लाइव न्यूज़ :

Delhi Flood: प्रभावित इलाकों के सभी स्कूल मंगलवार तक रहेंगे बंद, इंद्रप्रस्थ रेगुलेटर के टूटे तटबंध को सेना ने किया सील

By आजाद खान | Updated: July 17, 2023 07:57 IST

दिल्ली में बाढ़ के ताजा हालात को देखते हुए सरकार ने कहा है कि "बाढ़ के मद्देनजर यमुना नदी की सीमा से लगे इलाकों के स्कूलों में राहत शिविर चलते रहने की संभावना है।”

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने से अभी भी वहां ढ़ जैसे हालात है। ऐसे में सरकार ने मंगलवार तक सभी प्रभावित इलाकों के स्कूल को बंद रखने की बात कही है। हालांकि यमुना नदी का जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन अभी भी कई इलाकों में जलजमाव है।

नई दिल्ली:  दिल्ली में स्कूलों के खुलने को लेकर एक खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने रविवार को कहा है कि यमुना नदी की सीमा से लगे इलाकों के सभी स्कूल 18 जुलाई (मंगलवार) तक बंद रहेंगे। बता दें कि पिछले कई दिनों से यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से दिल्ली के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई है जिससे आम जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। इस कारण ऑफिस और स्कूल बंद किए गए है। 

ऐसे में प्रभावित इलाकों में ताजा हालात को देखते हुए उन इलाकों के सभी स्कूलों को मंगलवार तक बंद रखने का फैसला किया गया है। बता दें कि दिल्ली सरकार नदी की सीमा से लगे स्कूलों में राहत शिविर चला रही है। 

स्कूल बंद करने पर सरकार ने क्या कहा

दिल्ली में बाढ़ के ताजा हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कहा है कि "बाढ़ के मद्देनजर यमुना नदी की सीमा से लगे इलाकों के स्कूलों में राहत शिविर चलते रहने की संभावना है, डीओई के प्रभावित जिलों - पूर्व, उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम-ए, उत्तर के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूल , मध्य और दक्षिण पूर्व- 17 और 18 जुलाई को छात्रों के लिए बंद रहेंगे।”

कम हो रहा है यमुना का जल स्तर

तीन दिन पहले 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शुक्रवार रात 11 बजे दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटकर 207.98 मीटर पर आ गया था। ऐसे में जल स्तर के कम होने से गुरुवार को बंद पड़े ओखला जल शोधन संयंत्र को खोल दिया गया था। यही नहीं सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि अगर शनिवार को यमुना का स्तर 207.7 मीटर तक कम हो जाता है तो वजीराबाद और चंद्रावल जल उपचार संयंत्र फिर से काम करना शुरू कर देंगे।

ताजा अपडेट के अनुसार, उपराज्यपाल कार्यालय ने कहा है कि बाढ़ का पानी दिल्ली में प्रवेश न करें इसलिए सेना ने इंद्रप्रस्थ रेगुलेटर पर टूटे हुए तटबंध को सील कर दिया है। ऐसे में जैसे जैसे जल स्तर कम हो रहा है दिल्ली में जनजीवन सामान्य हो रहा है।  

टॅग्स :New Delhiबाढ़अरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह