स्कूलों में 'सूर्य नमस्कार' पर विवाद, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा- इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता

By विनीत कुमार | Published: January 4, 2022 12:32 PM2022-01-04T12:32:12+5:302022-01-04T12:34:54+5:30

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अमृत महोत्सव के तहत 1 से 7 जनवरी के बीच स्कूलों में 'सूर्य नमस्कार' कार्यक्रम के आयोजन पर विरोध जताया है।

All India Muslim Personal Law Board opposes 'Surya Namaskar' program in schools | स्कूलों में 'सूर्य नमस्कार' पर विवाद, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा- इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता

स्कूलों में 'सूर्य नमस्कार' पर विवाद (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली: आजादी के 75 साल होने पर देश भर में जारी 'अमृत महोत्सव' के तहत स्कूलों में 1 से 7 जनवरी तक विशेष तौर पर 'सूर्य नमस्कार' कार्यक्रम को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने विरोध जताया है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा है कि 'सूर्य नमस्कर' एक प्रकार की सूर्य पूजा है और इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता है।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव हजरत मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा है कि भारत धर्मनिरपेक्ष और कई धर्मों सहित संस्कृतियों वाला देश है। इसे ही ध्यान में रखते हुए संविधान भी बनाया गया है और स्कूलों में भी इसका ध्यान रखना चाहिए।

मौलाना खालिद के अनुसार सरकारी शिक्षण संस्थानों में किसी धर्म विशेष की शिक्षाएं दी जाएं या किसी विशेष समूह की मान्यताओं के आधार पर समारोह आयोजित किया जाए, इसकी संविधान इजाजत नहीं देता है। उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा सरकार इन सिद्धांतों से भटक रही है और बहुसंख्यक संप्रदाय की सोच और परंपरा को थोपने का प्रयास किया जा रहा है।


मौलाना रहमानी ने कहा कि मुस्लिम बच्चों को सूर्य नमस्कार जैसे कार्यक्रमों में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को स्कूलों में अनिवार्य रूप से सूर्य नमस्कार जैसे निर्देश वापस लेने चाहिए और देश की असल समस्याों पर ध्यान देना चाहिए। मौलाना ने कहा कि देश प्रेम की भावना उभारने के लिए बच्चों को राष्ट्रगान पढ़वाना चाहिए।

Web Title: All India Muslim Personal Law Board opposes 'Surya Namaskar' program in schools

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे