लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के रेवाड़ी में एम्स के निर्माण के लिए सभी औचारिकताएं पूरी: अधिकारी

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:44 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर हरियाणा के रेवाड़ी जिले में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी यहां अधिकारियों ने बुधवार को दी।

इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना है।

अधिकारियों ने बताया कि यहां हुई एक बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने परियोजना के लिए अलग से बजट को मंजूरी दी। अधिकारियों ने बताया कि जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राज्य मंत्री बनवारी लाल, वरिष्ठ अधिकारी और परियोजना के लिए जमीन मुहैया कराने वाले किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल बैठक में मौजूद था।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक की अध्यक्षता की और इस दौरान उन्होंने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को परियोजना के लिए जमीन मुहैया कराने वाले किसानों को जल्द से जल्द भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया।

खट्टर ने नगर एवं ग्राम नियोजन और विकास एवं पंचायत विभागों के अधिकारियों को सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय में पूरा करने और किसानों से जुड़े मुद्दों पर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

किसान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार को दी जाने वाली प्रत्येक एकड़ जमीन के लिए 40 लाख रुपये देने और एम्स के साथ-साथ व्यावसायिक परिसरों के विकास की उनकी मुख्य मांगों को सैद्धांतिक मंजूरी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल