लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अल्पसंख्यक संस्थान नहीं: बृजलाल

By भाषा | Updated: July 4, 2018 16:12 IST

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति—अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल ने आज कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एएमयू अल्पसंख्यक संस्थान नहीं है।

Open in App

लखनऊ, 4 जुलाई: उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति—अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल ने आज कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एएमयू अल्पसंख्यक संस्थान नहीं है। आयोग ने विश्वविद्यालय को नोटिस जारी कर 8 अगस्त तक जवाब मांगा है कि उसने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को आरक्षण क्यों नहीं दिया। 

बृजलाल ने कहा कि एएमयू अल्पसंख्यक संस्थान नहीं है। 'मैंने अनुसूचित जाति एवं जन​जाति के लोगों को आरक्षण नहीं देने के लिए एएमयू को नोटिस जारी किया है । जवाब 8 अगस्त तक मांगा गया है ।' उन्होंने कहा कि हमने पूछा है कि किन परिस्थितियों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया। उच्चतम न्यायालय ने अभी ऐसा कोई आदेश नहीं जारी किया है, जिसमें एएमयू को आरक्षण देने से रोका गया हो।

अलीगढ़ यूनीवर्सिटी: जिन्ना विवाद के छिड़ी आरक्षण की बहस, VC को लिखा गया खत

उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के निर्देश के आलोक में यह तय है कि एएमयू अल्पसंख्यक संस्थान नहीं है। बृजलाल ने कहा कि अन्य केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की तरह एएमयू भी केन्द्रीय कानून के तहत बना था। उसे अनुसूचित जाति एवं जन​जाति के लोगों को आरक्षण देना चाहिए।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)अलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

भारत'तुम हिंदू हो, BHU चली जाओ', AMU की महिला प्रोफेसर ने लगाया भेदभाव का आरोप, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

ज़रा हटकेVIDEO: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, अलीगढ़ के होटल की घटना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर