लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ मर्डर केस: साध्वी प्राची को अलीगढ़ का दौरा करने से रोका गया, टप्पल में सुरक्षा चौकस

By भाषा | Updated: June 9, 2019 18:31 IST

पुलिस ने मुख्य आरोपियों जाहिद (27) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसे चार जून को गिरफ्तार किया गया। जाहिद की पत्नी शगुफ्ता (32) और भाई मेहंदी हसन को आठ जून को गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

हिन्दुत्व नेता साध्वी प्राची को रविवार को अलीगढ़ के टप्पल कस्बे का दौरा करने की अनुमित नहीं दी गई, जहां एक बच्ची की हत्या के बाद से तनाव पसरा हुआ है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने ढाई वर्षीय बच्ची को न्याय दिलाने की मांग कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिये हल्के बल का इस्तेमाल किया।

बच्ची के पिता द्वारा 10 हजार रुपये का कर्ज नहीं चुका पाने के चलते उसकी कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कहा कि अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुल्हाड़ी ने कहा कि टप्पल में ऐहतियाती कदम उठाते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, "पुलिस ने हिन्दू नेता साध्वी प्राची को रविवार को टप्पल का दौरा करने की अनुमित नहीं दी। उन्हें टप्पल के हालात के मद्देनजर सीमा पर ही रोक दिया गया।" बच्ची का शव उसके लापता होने के तीन दिन बाद दो जून को कूड़े के ढेर में मिला था। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया था कि उसकी हत्या इसलिये की गई क्योंकि वह आरोपियों को 10 हजार रुपये का कर्ज लौटाने में नाकाम रहा था।

पुलिस ने मुख्य आरोपियों जाहिद (27) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसे चार जून को गिरफ्तार किया गया। जाहिद की पत्नी शगुफ्ता (32) और भाई मेहंदी हसन को आठ जून को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा पुलिस ने असलम (43) को चार जून को गिरफ्तार किया था, जिसके खिलाफ 2014 और 2017 में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। वह उत्तर प्रदेश सरकार के गुंडा अधिनियम के तहत आरोपों का भी सामना कर रहा है। 

टॅग्स :अलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

ज़रा हटकेVIDEO: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, अलीगढ़ के होटल की घटना

क्राइम अलर्टAligarh Accident: कैंटर और ट्रक में टक्कर, आग में जिंदा जले 4 लोग, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों