लाइव न्यूज़ :

हिंदू महासभा के 101 कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को भेजी खून से लिखी चिट्ठी, मॉब लिंचिंग पर फिल्मकारों की चिट्ठी का विरोध

By एएनआई | Updated: July 29, 2019 14:37 IST

हिंदू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडे ने 49 हस्तियों की चिट्ठी पर निशाना साधा और कहा ये वही लोग हैं जो याकूब मेमन के लिए रात को दो बजे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं और टुकडे-टुकडे गैंग का समर्थन करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअलीगढ: अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने पीएम को 101 खून से लिखे पत्र भेजें है।हिन्दू महासभा ने पीएम मोदी से कथित टुकड़े- टुकड़े गैंग पर बैन लगाने को कहा है। अखिल भारत हिन्दू महासभा भारत का एक दक्षिणपंथी संगठन है।

मॉब लिंचिंग पर जारी विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अलीगढ के अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार (28 जुलाई ) को खून से लिखे पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे हैं। यह पत्र कुछ फिल्मकारों द्वारा प्रधानमंत्री को बढ़ती मॉब लिंचिंग पर जताई गई चिंता पर लिखे गए पत्र के जवाब में लिखा है।  

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को 101 खून से लिखे पत्र भेजे हैं। दरअसल, कुछ फिल्मकारों ने मॉब लिंचिंग पर आपत्ति जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था कि मुस्लिम लोगों पर हमला हो रहा है। बता दें कि 40 फिल्मकारों ने पत्र के जरिये भारत में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर विरोध जताया है।हिन्दू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडे ने कहा, ''मुझे यह बताना है कि मॉब लिंचिंग कोई आज से शुरू नहीं हुई है।अमेरिका के जस्टिस लिंच के नाम से यह शब्द आता है जो मुजरिम को भीड़ द्वारा मरवाने की सजा सुनाता था। सन् 1822 से पहले इस शब्द का प्रयोग कभी नहीं हुआ। साल 1943 में हिन्दू लोग मॉब लिंचिंग के शिकार हुए तब किसी ने भी कुछ नहीं कहा।' 

उन्होंने आगे कहा, '1947-48 में जब मुस्लिमो ने हिन्दू महिलाओं का बलात्कार किया, गांधी की हत्या के बाद पंडितों की हत्याएं पूरे देश मे हुई तब किसी की आवाज नहीं निकली। 1983 में सिख दंगों के दौरान हजारों सिखों को मार दिया गया था, तब किसी ने लिंचिंग की बात क्यों नहीं की थी।' प्रवक्ता अशोक पांडे ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखने वाली हस्तियों के बारे में कहा कि ये वही लोग हैं जो याकूब मेमन के लिए रात को दो बजे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं और टुकडे-टुकडे गैंग का समर्थन करते हैं। हम यह पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से निवेदन करते हैं कि इन सभी लोगो की संपत्ति की जांच होनी चाहिए, इनके खातों को भी जाँच पड़ताल की जानी चाहिए। यह लोग पाकिस्तानी आतंकवादियों की छाया में रह रहे हैं, हम इनके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग करते हैं।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगअलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

विश्वBangladesh unrest: सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में भीड़ का हमला, लोगों पर फेंके गए ईंट-पत्थर; 10 से ज्यादा लोग घायल

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

ज़रा हटकेVIDEO: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, अलीगढ़ के होटल की घटना

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां