लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ के हिन्दू नेताओं ने कॉलेज में बुर्का व टोपी पर प्रतिबंध लगाने की मांग कहा- अगर नहीं हुआ बैन तो हम पहनेंगे भगवा कपड़े

By भाषा | Updated: September 12, 2019 17:38 IST

हिन्दू युवा नेता अमित गोस्वामी ने कहा है कि कॉलेज प्रशासन इस बारे में जल्द कोई निर्णय ले और अगर 72 घंटो में इस मांग को पूरा नही किया गया तो वह एक अभियान शुरूकर विद्यार्थियों से कहेंगे कि वे कक्षा में जाते समय भगवा रंग के कपड़े पहनें।

Open in App
ठळक मुद्देहिन्दू युवा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। यह कॉलेज आगरा विश्वविदयालय से संबंध है।

अलीगढ़ शहर के धर्म समाज डिग्री कॉलेज में मुस्लिम छात्राओं के बुर्का पहनने और छात्रों के टोपी पहनने पर हिन्दू युवा नेताओं ने प्रतिबंध लगाने की मांग की है, जबकि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविदयालय के विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया है।

हिन्दू युवा नेता अमित गोस्वामी तथा अन्य ने कॉलेज के चीफ प्रोक्टर को बुधवार ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि कॉलेज प्रशासन इस बारे में जल्द कोई निर्णय ले और अगर 72 घंटो में इस मांग को पूरा नही किया गया तो वह एक अभियान शुरूकर विद्यार्थियों से कहेंगे कि वे कक्षा में जाते समय भगवा रंग के कपड़े पहनें ।

गोस्वामी और अन्य ने ज्ञापन में कहा कि मुस्लिम छात्राओं द्वारा बुर्का पहनना और छात्रों द्वारा टोपी पहनना धर्म समाज कॉलेज के आधिकारिक ड्रेस कोड का उल्लंघन है। यह कॉलेज आगरा विश्वविदयालय से संबंध है । इस बीच, गोस्वामी की मांग पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविदयालय के विद्यार्थियों का एक समूह अपर जिला मजिस्ट्रेट से मिला ।

उसने हिन्दू युवा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । इन विद्यार्थियों ने कहा कि इससे धार्मिक कलह बढ़ेगी । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इन विद्यार्थियों ने कहा कि बुरका और टोपी हमारी सांस्कृतिक पहचान है और इसे धार्मिक दृष्टि से नही देखना चाहियें । 

टॅग्स :अलीगढ़अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

भारत'तुम हिंदू हो, BHU चली जाओ', AMU की महिला प्रोफेसर ने लगाया भेदभाव का आरोप, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

ज़रा हटकेVIDEO: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, अलीगढ़ के होटल की घटना

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह