लाइव न्यूज़ :

दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मध्य प्रदेश जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, करेंगे आमसभा

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 26, 2023 09:00 IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अब मध्य प्रदेश की यात्रा करने वाले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अखिलेश यादव 27 और 28 सितंबर को मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में आमसभा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अब मध्य प्रदेश की यात्रा करने वाले हैं।अखिलेश यादव 27 और 28 सितंबर को मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे पर रहेंगे।वे रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में आमसभा करेंगे।

लखनऊ: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में अधिकांश राजनीतिक पार्टियों ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। जहां एक ओर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 और उम्मीदवारों की घोषणा की तो वहीं प्रियंका गांधी अगले महीने मध्य प्रदेश के धार जिले में रैली को संबोधित करेंगी।

यही नहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अब मध्य प्रदेश की यात्रा करने वाले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अखिलेश यादव 27 और 28 सितंबर को मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में आमसभा करेंगे। 

इस बीच भाजपा की बात करें तो पार्टी ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित तीन केंद्रीय मंत्रियों और कई सांसदों को जगह दी है।

सोमवार को जारी सूची के मुताबिक, तोमर दिमनी से और पटेल नरसिंहपुर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी के अनुसार, वरिष्ठ नेताओं को, जो केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्री हैं और विधायकों को मैदान में उतारने का निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए लिया गया था। दूसरी सूची में 39 उम्मीदवार शामिल हैं जिनमें छह महिलाएं हैं। इसमें एससी की पांच और एसटी की 10 सीटें हैं।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए