अखिलेश यादव ने कहा- सीएम योगी के दौरे पर माफिया तत्व करते है उनका स्वागत, मुख्यमंत्री ने अपने और उपमुख्यमंत्री के वापस लिए मुकदमे

By भाषा | Published: March 13, 2023 07:10 AM2023-03-13T07:10:04+5:302023-03-13T07:26:42+5:30

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि "मुख्यमंत्री ने खुद अपने ऊपर हुए मुकदमे वापस लिए और उपमुख्यमंत्री के भी मुकदमे वापस लिए, इसीलिए सपा की लगातार मांग के बावजूद सरकार प्रदेश के शीर्ष 100 माफियाओं की सूची नहीं जारी कर रही है।"

Akhilesh Yadav said Mafia elements welcome CM Yogi on his visit Chief Minister withdraws cases against himself Deputy Chief Minister | अखिलेश यादव ने कहा- सीएम योगी के दौरे पर माफिया तत्व करते है उनका स्वागत, मुख्यमंत्री ने अपने और उपमुख्यमंत्री के वापस लिए मुकदमे

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Next
Highlightsसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा है कि माफिया तत्व सीएम योगी का स्वागत करते है। अखिलेश यादव के अनुसार, सीएम योगी ने खुद के और उपमुख्यमंत्री के भी मुकदमे वापल ले लिए है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में हो रहे सभी गैरकानूनी निर्माण कार्य भाजपा नेताओं के हैं और माफिया तत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उनके कार्यक्रमों में स्वागत करते हैं। 

माफिया कार्यक्रम में करते है सीएम योगी का स्वागत-अखिलेश यादव 

यादव ने सीतापुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर महमूदाबाद में उनकी प्रतिमा के अनावरण के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘भाजपा संविधान और कानून को नहीं मानती है। आज उत्तर प्रदेश में जितने भी गैर कानूनी निर्माण हो रहे हैं, सभी भाजपा नेताओं के हैं। मुख्यमंत्री जब दौरे पर जाते हैं तो माफिया उनका स्वागत करते हैं।" 

सीएम योगी ने वापस लिए अपने और उपमुख्यमंत्री के ऊपर लगाए गए मुकदमे- सपा अध्यक्ष

इस पर आगे बोलते हुए सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया है और कहा है कि "मुख्यमंत्री ने खुद अपने ऊपर हुए मुकदमे वापस लिए और उपमुख्यमंत्री के भी मुकदमे वापस लिए, इसीलिए सपा की लगातार मांग के बावजूद सरकार प्रदेश के शीर्ष 100 माफियाओं की सूची नहीं जारी कर रही है।" 

जांच एजेंसियों द्वारा हो रहे छापे को बताया 'राजनीतिक'

पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ भाजपा पर विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से छापे डलवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो विपक्षी पार्टियां भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रही हैं उनके नेताओं और परिवार के लोगों पर आरोप लगाकर संस्थाओं के जरिए बदनाम करने की साजिश हो रही है। 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जितने छापे पड़ रहे हैं सब राजनीतिक है। भाजपा की नीयत साफ नहीं है। देश की जनता जागरूक है, समझदार है, वह जानती है कि चुनाव पास है, इसीलिए जानबूझकर छापे मारे जा रहे हैं।’’ 
 

Web Title: Akhilesh Yadav said Mafia elements welcome CM Yogi on his visit Chief Minister withdraws cases against himself Deputy Chief Minister

भारत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे