'हम यहां की चाय नहीं पिएंगे, जहर दे दोगे तब क्या होगा?', मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्यालय में अखिलेश यादव, देखें

By अनिल शर्मा | Published: January 8, 2023 04:07 PM2023-01-08T16:07:00+5:302023-01-08T16:24:16+5:30

कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नेता मनीष अग्रवाल को बचाने के लिए सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय में अंदर मौजूद थे, तो बाहर कई सपा नेता धरने पर बैठे थे। 

Akhilesh Yadav refused to drink tea at police headquarters Manish Agarwal arrested | 'हम यहां की चाय नहीं पिएंगे, जहर दे दोगे तब क्या होगा?', मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्यालय में अखिलेश यादव, देखें

'हम यहां की चाय नहीं पिएंगे, जहर दे दोगे तब क्या होगा?', मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्यालय में अखिलेश यादव, देखें

Highlightsअखिलेश यादव सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। मनीष अग्रवाल पर ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।

लखनऊः  सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर यूपी पुलिस के मुख्यालय पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चाय पीने से मना कर दिया। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें सपा प्रमुख यह कहते हुए चाय पीने से मना कर देते हैं कि कहीं जहर दे दोगे तब? 

अखिलेश यादव सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे।  मनीष अग्रवाल पर ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिसवाले चाय पिलाने को कहते हैं जिसपर वे कहत हैं- "हम यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी (चाय) लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। हम नहीं पी सकते, ज़हर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं। हम बाहर से मंगा लेंगे।" देखें-

कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नेता मनीष अग्रवाल को बचाने के लिए सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय में अंदर मौजूद थे, तो बाहर कई सपा नेता धरने पर बैठे थे। 

अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस भाजपा की कार्यकर्ता बनकर काम कर रही है। हमारी मांग थी की भाजपा के जिन लोगों ने गलत भाषा का प्रयोग किया उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो। उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सपा प्रमुख ने आगे कहा, भाजपा सरकार में न्याय की उम्मीद मत रखिए। पुलिस प्रशासन उसके साथ है जो अन्याय कर रहा है झूठ बोल रहा है। जो सच बोलेगा वे सजा पाएगा। भाजपा जानबूझ कर गलत भाषा इस्तेमाल कराती है, गलत भाषा लिखवाती है जिससे दूसरे लोग भी उन्हें जवाब दें।

उधर सपा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी युवा नेता से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की पत्नी और बेटी पर अभद्र टिप्पणियां करवा रही है। अभद्रता का परिचय देने वाली नेता पर एफआईआर दर्ज हो गई है। इनपर कार्रवाई कब होगी?

 पुलिस आयुक्त एस.बी. शिराडकर ने कहा कि यही विवेचना हो रही है, जैसे-जैसे लोगों के नाम सामने आ रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं। वहीं ADG कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रश्न किया कि सपा मीडिया सेल से जुड़े व्यक्ति मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने क्यों पकड़ा है। पुलिस द्वारा जो भी कार्रवाई की गई वे विधिक एंव नियमानुसार की गई है। समय समय पर मर्यादाओं की सीमा को लांघते हुए ट्वीट किए गए हैं।

Web Title: Akhilesh Yadav refused to drink tea at police headquarters Manish Agarwal arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे