उपचुनाव हारने के एक सप्ताह बाद अखिलेश यादव ने सपा की सभी इकाइयों को किया भंग

By रुस्तम राणा | Published: July 3, 2022 03:34 PM2022-07-03T15:34:05+5:302022-07-03T15:38:27+5:30

विवार को पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी की राष्ट्रीय, राज्य और जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

Akhilesh Yadav dissolves all SP units week after bypoll defeat | उपचुनाव हारने के एक सप्ताह बाद अखिलेश यादव ने सपा की सभी इकाइयों को किया भंग

उपचुनाव हारने के एक सप्ताह बाद अखिलेश यादव ने सपा की सभी इकाइयों को किया भंग

Highlightsसभी कार्यकारिणी भंग की पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई जानकारीहालांकि पार्टी ने कहा- उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम अपने पद पर बने रहेंगे

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को युवा और महिला विंग सहित अपने सभी संगठनों के राष्ट्रीय, राज्य और जिला कार्यकारी निकायों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। हालांकि, इसके लिए पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन इस कदम को पार्टी के गढ़ रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद सपा में सुधार के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी ने कहा कि पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम अपने पद पर बने रहेंगे।

रविवार को पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी की राष्ट्रीय, राज्य और जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

सपा के पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस रही है और पूरी ताकत के साथ भाजपा से मुकाबला करने के लिए संगठन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।" 

बता दें कि एक सप्ताह पहले लोकसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में समाजवादी को अपने गढ़ यानी आजमगढ़ में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी के धर्मेंद्र यादव को 8679 मतों से हराया है। इसके अलावा बीजेपी ने रामपुर सीट में भी जीत दर्ज की है। रामपुर संसदीय सीट से भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने मोहम्मद असीम राजा को 42,000 से अधिक मतों के अंतर से मात दी। 

Web Title: Akhilesh Yadav dissolves all SP units week after bypoll defeat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे