लाइव न्यूज़ :

कुशीनगर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, अखिलेश का तंज- एक ईंट न लगाई, सपा के काम का उद्घाटन करने आए भाजपाई

By विनीत कुमार | Updated: October 20, 2021 12:00 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन पर तंज कसते हुए कहा कि इस परियोजना की जमीन सपा सरकार ने तैयार की थी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन।कुशीनगर अब यूपी का तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बौद्ध धार्मिक पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्णअखिलेश यादव ने कहा कि इस परियोजना की जमीन सपा सरकार ने तैयार की थी।

कुशीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। श्रीलंका से पहली इंटरनेशनल फ्लाइट भी य़हां पहुंची। इस बीच यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर पलटवार किय़ा है।

अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर कहा कि जिस कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के काम का श्रेय भाजपा ले रही है उसकी जमीन सपा सरकार ने तैयार की थी। अखिलेश ने तंज कसते हुए लिखा, 'जबकि शिलान्यास की एक ईंट तक भी इन्होंने न लगाई… तब भी सपा के कामों का उद्घाटन करने आ गये भाजपाई… लेकर अपनी कैंची, फ़ीता, माला, मिठाई।'

इससे पहले एक और ट्वीट नें अखिलेश ने लिखा कि 'सपा की सरकार में शुरू हुए ‘कुशीनगर एयरपोर्ट’ के आरंभ होने से इस क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बहुत बढ़ावा मिलेगा। भाजपा को सपा के जनहितकारी कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए सिर्फ़ सपा के कामों का उद्घाटन करने का कीर्तिमान नहीं बनाना चाहिए।' 

पीएम मोदी ने किया कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 260 करोड़ रुपये की लागत से 589 एकड़ भूभाग में बना उत्तर प्रदेश के तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की विमान सेवाओं पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गया। 

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में कहा कि कुशीनगर के इस अंतरराष्ट्रीय विमानतल को जल्द ही दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से सीधा जोड़ा जायेगा। 

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के नौवें हवाईअड्डे का उद्घाटन हुआ है, इससे पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। बता दें कि कुशीनगर बौद्ध धार्मिक यात्रा के चार महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीअखिलेश यादवभारतीय जनता पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा