Uttar Pradesh Lok Sabha Elections 2024: अकबरपुर में बीजेपी की हैट्रिक की तैयारी, जानें इस सीट समीकरण

By अंजली चौहान | Published: April 11, 2024 02:42 PM2024-04-11T14:42:34+5:302024-04-11T14:45:49+5:30

Uttar Pradesh Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में अकबरपुर में मतदान होंगे।

Akbarpur Uttar Pradesh Lok Sabha Elections 2024 know the vote bank candidates of this seat equation | Uttar Pradesh Lok Sabha Elections 2024: अकबरपुर में बीजेपी की हैट्रिक की तैयारी, जानें इस सीट समीकरण

Uttar Pradesh Lok Sabha Elections 2024: अकबरपुर में बीजेपी की हैट्रिक की तैयारी, जानें इस सीट समीकरण

Akbarpur Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की अकबरपुर लोकसभा सीट सियासी मायनों में काफी अहम है। बसपा के दबदबे वाला यह क्षेत्र अब बीजेपी के खाते में। अकबरपुर उत्तर प्रदेश के 44वीं लोकसभा सीट है जो साल 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई है। इससे पहले यह बिल्हौर लोकसभा के नाम से प्रसिद्ध था। लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान होने में कुछ ही दिन बचे है और 80 लोकसभा सीटों वाला यूपी और उसके जिलों काफी अहम है।

वोटिंग से पहले महत्वपूर्ण सीटों के उम्मीदवारों, वोटरों और समीकरणों को जानना बेहद अहम है। केंद्र और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद से दो बार बीजेपी के उम्मीदवार ने अकबरपुर से जीत हासिल की है। ऐसे में इस बार बीजेपी उम्मीदवार हैट्रिक लगाने की कोशिश में है लेकिन क्या है इस बार का राजनीतिक समीकरण? आइए जानते हैं।

अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में इस साल मई में चौथें चरण में चुनाव होंगे। मतदान की तारीख 13 मई है। चुनाव के परिणाम 4 जून को सामने आएंगे। 

अकबरपुर लोकसभा सीट उम्मीदवार

बीजेपी- देवेंद्र सिंह 'भोले'

समाजवादी पार्टी- राजाराम पाल 

बसपा- राजेश कुमार द्विवेदी

2019 लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के अनुसार अकबरपुर संसदीय सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 1766121 है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अकबरपुर संसदीय सीट पर मतदान प्रतिशत 58.13 था। लोकसभा चुनाव 2019 में अकबरपुर सीट पर बीजेपी के देवेन्द्र सिंह 'भोले' ने 581282 वोट हासिल कर जीत हासिल की। बीएसपी की निशा सचान को 306140 वोट मिले। देवेन्द्र सिंह 'भोले' को कुल वोट 1026633 मिले थे। 

साल 2014 में अकबरपुर सीट पर भाजपा के देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के अनिल शुक्ला वारसी को 278997 वोटों से हराया था।

Web Title: Akbarpur Uttar Pradesh Lok Sabha Elections 2024 know the vote bank candidates of this seat equation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे