लाइव न्यूज़ :

विमानन राज्य मंत्री को ही एयरलाइन नहीं दिया खाना, भूख लगने में पर जयंत सिन्हा को करना पड़ा ये काम

By भाषा | Updated: November 23, 2018 04:16 IST

एयरलाइन की एक प्रवक्ता ने कहा है कि मंत्री को कंपनी की सेवाओं को लेकर कोई शिकायत नहीं रही।

Open in App

नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा को इस सप्ताह एयर एशिया की एक उड़ान के दौरान खाने का सामान खरीदना पड़ा क्योंकि एयरलाइन ने पहले से बुक उनके दक्षिण भारतीय खाने को बदलने से इनकार कर दिया। 

एयरलाइन की एक प्रवक्ता ने कहा है कि मंत्री को कंपनी की सेवाओं को लेकर कोई शिकायत नहीं रही।इस घटना के बारे में एक यात्री के ट्वीट को एक स्माइली के साथ सिन्हा ने रिट्वीट किया। 

यह घटना 20 नवंबर को दिल्ली-रांची की एक उड़ान में हुई। 

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि मंत्री के लिए सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया गया था और चालक दल के सदस्यों को उनके उपस्थिति के बारे में जानकारी थी। 

बेंगलुरु से एयरलाइन की एक प्रवक्ता ने फोन पर ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि मंत्री के कार्यालय ने उनके लिए दक्षिण भारतीय खाने की बुकिंग करायी थी और एयरलाइन ने उसमें बदलाव नहीं किया। 

उन्होंने कहा, “मंत्री को हमारी सेवाओं से कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने उड़ान के दौरान कुछ चीजें खरीदी भी।” 

इसके बाद एयर एशिया इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील भाष्करण ने भी मंत्री से बात की। उन्होंने ट्वीट कर विनम्र जवाब के लिए मंत्री को धन्यवाद दिया।

इससे पहले 20 नवंबर को एक उपयोगकर्ता ने ट्वीट कर कहा कि एयर एशिया के चालक दल के सदस्यों को नागर विमानन राज्य मंत्री को पहचानने की जरूरत है।

उसने ट्वीट किया था, “आज उड़ान संख्या आई5-545 से दिल्ली से रांची पहुंचा। जयंत सिन्हा बगल की सीट पर थे। उन्होंने कुछ खाने के लिए मांगा। ऐसे में उनसे कहा गया कि ‘आपने दक्षिण भारतीय खाना बुक किया था, जिसे अब बदला नहीं जा सकता।’ इसके बाद उन्होंने उस खाद्य पदार्थ के लिए भुगतान किया।”

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया