लाइव न्यूज़ :

एयरसेल-मेक्सिस मामला: चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति को राहत, 1 अगस्त तक गिरफ्तारी टली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2019 10:30 IST

अदालत ने 8 मार्च को सुनवाई के दौरान चिदंबरम और उनके बेटे की गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद 26 मार्च और फिर 6 मई को भी अंतरिम राहत बढ़ा दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देएयरसेल-मेक्सिस मामले में पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति को फिर मिली राहतकोर्ट ने चिदंबरम और उनके बेटे को गिरफ्तारी से मिली छूट की अवधि एक अगस्त तक बढ़ाईईडी का आरोप- कार्ति जांच में नहीं कर रहे हैं सहयोग, पूछताछ के लिए हिरासत में लेना जरूरी

दिल्ली की अदालत ने एयरसेल मैक्सिस मामले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को मिली गिरफ्तारी से छूट की अवधि एक अगस्त तक बढ़ा दी है। इससे पहले अदालत ने 30 मई तक चिदंबरम और उनके बेटे को यह छूट दी थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एयरसेल-मैक्सिस सौदा मामले की विदेश में चल रही जांच में सबूत सामने के बाद चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग कर रहा है। अदालत ने 8 मार्च को सुनवाई के दौरान चिदंबरम और उनके बेटे की गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद 26 मार्च और फिर 6 मई को भी अंतरिम राहत बढ़ा दी गई। 

पिछली सुनवाई (6 मई) में अदालत ने जांच एजेंसी को यह दिखाने के लिए केस फाइल पेश करने का निर्देश दिया कि सामग्री इकट्ठा की जा रही है। ईडी की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जरनल तुषार मेहता और वरिष्ठ वकील सोनिया माथुर ने कहा कि कार्ति सहयोग नहीं कर रहे हैं। ईडी ने अदालत से कहा, 'हमने विशेष संयुक्त निदेशक को सिंगापुर भेजा है और हमने उनसे समय की कमी के चलते इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने को कहा है। हम (ब्रिटेन और सिंगापुर) से अनुरोध पत्र मिलने के बाद इन दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहते हैं।' 

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि ‘कार्ति टेनिस खेलने के वास्ते विदेश यात्रा के लिए अर्जियां लगाते रहते हैं और जांच में सहयोग नहीं करना चाहते हैं।’ ईडी ने यह बात तब कही जब चिदम्बरम और उनके बेटे के वकीलों -- कपिल सिब्बल एवं ए एम सिंघवी ने अदालत से उन्हें अग्रिम जमानत देने का अनुरोध किया और जांच एजेंसी पर इस मामले में देरी करने का आरोप लगाया।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :पी चिदंबरमकार्ति चिदंबरमएयरसेल-मैक्सिस केस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी