लाइव न्यूज़ :

अपने सामान के साथ ‘जमजम पानी’ ला सकते हैं हज यात्री : एअर इंडिया

By भाषा | Updated: July 9, 2019 14:56 IST

चार जुलाई को एअर इंडिया के जेद्दा कार्यालय की टीम ने कथित रूप से सभी यात्रा एजेंटों को पत्र लिखकर कहा था कि विमान में बदलाव और सीटों की कमी के कारण 15 सितंबर तक ‘आबे जमजम’ (जमजम पानी) से भरे कनस्तरों को विमान संख्या एआई 966 (जेद्दा-हैदराबाद-मुंबई) और एआई 964 (जेद्दा-कोचिन) में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देवेबसाइट के अनुसार, ‘‘ये सामान एक लिटर के पारदर्शी बैग में होंगे, जिनकी तय जांच एवं सुरक्षा जांच होगी।’’‘जमजम कुआं’ सऊदी अरब के मक्का में स्थित है.

एअर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि हज के बाद सऊदी अरब से लौटने वाले हज यात्री अब अपने स्वीकृत सामान के साथ ‘जमजम कुएं’ से लाये गये पवित्र पानी को अपने साथ लेकर आ सकेंगे। ‘जमजम कुआं’ सऊदी अरब के मक्का में स्थित है और कई हज यात्री अपने परिवार और मित्रों के लिये इस कुएं का पवित्र पानी लेकर आते हैं।

चार जुलाई को एअर इंडिया के जेद्दा कार्यालय की टीम ने कथित रूप से सभी यात्रा एजेंटों को पत्र लिखकर कहा था कि विमान में बदलाव और सीटों की कमी के कारण 15 सितंबर तक ‘आबे जमजम’ (जमजम पानी) से भरे कनस्तरों को विमान संख्या एआई 966 (जेद्दा-हैदराबाद-मुंबई) और एआई 964 (जेद्दा-कोचिन) में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

एअर इंडिया ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘आबे जमजम से भरे कनस्तरों को विमान संख्या एआई 966 और एआई 964 में नहीं ले जाने से संबंधित निर्देशों के संबंध में हमलोग यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यात्री अब अपने स्वीकृत सामान के साथ जमजम कनस्तरों को भी साथ ले जा सकते हैं।’’ एयरलाइन ने कहा, ‘‘कृपया इस असुविधा के लिये हमारी खेद स्वीकार करें।’’

 

एअर इंडिया की वेबसाइट में कहा गया है कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो की ओर से जारी एक नोटिस के अनुसार यात्रियों को अपने हैंड बैग में दवाइयों, डॉक्टर की पर्ची के साथ इन्हेलर और बच्चों के खाने-पीने की सामग्री को छोड़कर 100 मिली से अधिक तरल पदार्थ साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

वेबसाइट के अनुसार, ‘‘ये सामान एक लिटर के पारदर्शी बैग में होंगे, जिनकी तय जांच एवं सुरक्षा जांच होगी।’’ अब चेक-इन बैग में कितना तरल पदार्थ साथ लाया जा सकता है, इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। 

टॅग्स :हज यात्रासऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों