लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम सांसद ने दो व्यक्तियों का बंदूक लहराते हुए वीडियो किया ट्वीट

By भाषा | Updated: January 30, 2021 19:12 IST

Open in App

मुम्बई/औरंगाबाद, 30 जनवरी औरंगाबाद से एआईएमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें एक कार में सवार दो व्यक्ति मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे पर अपने वाहन को रास्ता देने के लिए एक ट्रक चालक को कथित तौर पर बंदूक दिखा रहे हैं। सांसद ने दावा किया कि दोनों ही महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ दल शिवसेना से जुड़े हैं।

जलील ने कहा कि यह घटना शुक्रवार की रात को घटी। उन्होंने दोनों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी की।

शिवसेना ने कहा कि पुलिस घटना की जांच करेगी और जरूरी कार्रवाई करेगी क्योंकि कानून के सामने सभी बराबर हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रायगढ़ जिले के खोपोली में कार में सवार दो व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और उनका पता लगाया जा रहा है।

वीडियो के साथ जलील ने लिखा, ‘‘ यह महाराष्ट्र में पुणे मुम्बई एक्सप्रेसवे है। वाहन पर लगे निशान से सारी चीजें स्पष्ट हो जाती है। शिवसैनिक शुक्रवार रात को उनके वाहन को रास्ता देने के लिए रिवॉल्वर लहरा रहे हैं। क्या गृहमंत्री/पुलिस महानिदेशक इस अराजकता पर संज्ञान लेंगे?’’

जलील ने अपने ट्वीट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय, गृहमंत्री अनिल देशमुख और पुलिस महानिदेशक को टैग किया है।

शिवसेना फिलहाल महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चला रही है।

इस घटना के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना के सांसद और प्रवक्ता अरविंद सावंत ने कहा, ‘‘कानून के समक्ष सभी समान हैं। पुलिस जांच करेगी और आवश्यक कदम उठाएगी।’’

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रायगढ़ जिले के खोपोली में एक्सप्रेसवे पर आग्नेयास्त्र लहराने को लेकर अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जलील ने औरंगाबागद में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ क्या सत्ता ने शिवसेना के अंदर इतना अंहकार पैदा कर दिया है?’’

उन्होंने कहा कि पुणे से मुम्बई आ रहे उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने लोनवाला के समीप अपने कैमरे से इस घटना का वीडियो बना लिया।

उन्होंने कहा कि गृहराज्य मंत्री शंभुराज देसाई ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इसकी जांच करायी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन जांच का नतीजा क्या होगा? क्या वे यह साबित करने जा रहे हैं कि बंदूक खिलौना थी जिससे बच्चे दिवाली के दौरान खेलते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया