लाइव न्यूज़ :

उदयपुर में हुई युवक की नृशंस हत्या की असदुद्दीन ओवैसी ने की कड़ी निंदा, कहा- अपराधियों को मिले कड़ी सजा

By रुस्तम राणा | Updated: June 28, 2022 19:55 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, हम मांग करते हैं कि राज्य सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करे। कानून के शासन को बनाए रखा जाना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने अपराधियों के खिलाफ की सख्त से सख्त कार्रवाई की मांगएमआईएम नेता ने कहा, कोई कानून अपने हाथ में नहीं ले सकताविपक्षी नेता गुलाब चंद कटारिया ने किसी संगठन का हाथ होने जताई आशंका

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने राजस्थान के उदयपुर में हुई युवकी सरेआम हत्या की निदा की है।

इस घटना के बाद मंगलवार को उन्होंने ट्विटर लिखा, मैं उदयपुर राजस्थान में हुई नृशंस हत्या की निंदा करता हूं। इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता। इस तरह की हिंसा का विरोध करने के लिए हमारी पार्टी का लगातार स्टैंड है। कोई कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। हम मांग करते हैं कि राज्य सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करे। कानून के शासन को बनाए रखा जाना चाहिए। 

आपको बता दें कि मंगलवार को उदयपुर धानमंडी थाना क्षेत्र के मालदास स्ट्रीट में दिनदहाड़े कट्टरपंथियों के द्वारा एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक ने बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस घटना के बाद युवक का सिर काटने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। घटना के बाद मालदास गली इलाके में दुकान को बंद कर दिया गया है।    

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस युवक की गला काटकर हत्या की गई है उसने नुपूर शर्मा के समर्थन में एक ट्वीट किया था, जिसके बाद से उसे लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। युवक टेलर का काम करता था। इन धमकियों की वजह से उसने कुछ दिनों तक अपनी दुकान भी नहीं खोली थी। लेकिन जब मंगलवार को उसने दुकान खोली तो उस पर तीन कट्टरपंथियों ने धारदार हथियार के साथ बेरहमी से हत्या कर दी। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमराजस्थानUdaipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए