लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने भागवत के दो बच्चों की नीति वाले बयान पर साधा निशाना, कहा- पांच सालों में RSS और मोदी सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया नहीं करा पायी

By भाषा | Updated: January 19, 2020 18:04 IST

तेलंगाना में नगर निकाय चुनाव के लिए निजामाबाद जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा, ‘‘आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो बच्चों की नीति बनाने के लिए कहते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने कहा, ‘‘2018 में 36 बेरोजगार युवाओं ने प्रतिदिन आत्महत्या की। आप पर शर्म है..और आप दो बच्चों (के लिए कानून) बनाने की बात करते हैं।

देश में दो बच्चों की नीति अनिवार्य बनाने के वास्ते एक कानून बनाने के संबंध में दिये गए बयान के लिये आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि राजग सरकार पिछले पांच वर्षों में बेरोजगारी की समस्या का समाधान करने में भी असफल रही।

तेलंगाना में नगर निकाय चुनाव के लिए निजामाबाद जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा, ‘‘आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो बच्चों की नीति बनाने के लिए कहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे (भाजपा सरकार) पिछले साढ़े पांच वर्षों में किसी को भी रोजगार मुहैया कराने में विफल रहे। अब आरएसएस के लोग दो बच्चों की नीति बनाने की बातें कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि देश की 60 प्रतिशत जनसंख्या की आयु 40 साल से कम है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया नहीं करा पायी। ओवैसी ने कहा, ‘‘2018 में 36 बेरोजगार युवाओं ने प्रतिदिन आत्महत्या की। आप पर शर्म है..और आप दो बच्चों (के लिए कानून) बनाने की बात करते हैं। आप बच्चों को आत्महत्या करने से रोकने में असफल रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के कई नेताओं की तरह ही मेरे भी दो से अधिक बच्चे हैं। हालांकि, आपने रोजगार मुहैया नहीं कराया।’’ उन्होंने उल्लेख किया कि एक बार मोदी ‘साहेब’ ने प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने की बात की थी। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं नौकरियां नहीं मुहैया कराने पर बोलता हूं, वे कहते हैं ओवैसी भड़काऊ भाषण देते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप एक सरकार चला रहे हैं, मैं नहीं और इसलिए मैं सवाल पूछुंगा और आपको जवाब देना होगा। आरएसएस मुस्लिमों की जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए कहती है। वे रोजगार मुहैया कराने की बात नहीं करेंगे और जब मैं सवाल पूछता हूं तो वे दो बच्चों की नीति की बात करते हैं।’’ 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीमोहन भागवतआरएसएसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां