लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- राजीव गांधी के बाबरी के ताले खुलवाने संबंधी माधव गोडबोले का दावा बिल्कुल सही

By भाषा | Updated: November 5, 2019 05:10 IST

Open in App

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय गृह सचिव माधव गोडबोले के इस कथित दावे को सही बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही बाबरी मस्जिद के ताले खुलवाये थे और कहा कि यह ‘ऐतिहासिक तथ्य’ है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि राजीव गांधी ने इसी स्थान से अपना चुनाव अभियान भी शुरू किया था।

ओवैसी ने कहा, ‘‘ माधव गोडबोले साब ने जो कुछ कहा है, उसमें सचाई है। उन्होंने बिल्कुल सच कहा है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बाबरी मस्जिद के ताले खुलवाये थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह ऐतिहासिक तथ्य है। यह भी एक ऐतिहासिक तथ्य है कि ताले खुलवाने के मामले का शाहबानो प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं था।’’

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के बारे में गोडबोले ने जो कुछ कहा है, सच है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जब ताले खोले गये तब यह पार्टी सत्ता में थी और जब विवादित ढांचा ढहाया गया तब कांग्रेस के पी वी नरसिंह राव प्रधानमंत्री थे। ओवैसी ने कहा, ‘‘कांग्रेस इस गलती के लिए बराबर की साझीदार है।’’

भाजपा नेता विनय कटियार के कथित रूप से यह कहने पर कि अयोध्या का फैसला आ जाने के बाद काशी और मथुरा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, ओवैसी ने उम्मीद जतायी कि इस मामले में फैसले से देश में कानून के शासन की प्रतिपुष्टि होगी। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीअयोध्या विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत