यूपी चुनाव: AIMIM प्रमुख ओवैसी ने किया बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्त मोर्चा के साथ गठबंधन

By रुस्तम राणा | Published: January 22, 2022 03:19 PM2022-01-22T15:19:02+5:302022-01-22T15:36:45+5:30

ओवैसी ने कहा, "अगर गठबंधन सत्ता में आता है तो 2 मुख्यमंत्री होंगे, एक ओबीसी समुदाय से और दूसरा दलित समुदाय से। 3 उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे जिसमें एक मुस्लिम समुदाय का होगा।"

AIMIM chief Asaduddin Owaisi announces his alliance in Uttar Pradesh with Babu Singh Kushwaha & Bharat Mukti Morcha | यूपी चुनाव: AIMIM प्रमुख ओवैसी ने किया बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्त मोर्चा के साथ गठबंधन

यूपी चुनाव: AIMIM प्रमुख ओवैसी ने किया बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्त मोर्चा के साथ गठबंधन

Highlightsओवैसी ने 2 मुख्यमंत्री और 3 उपमुख्यमंत्री के फॉर्मूले का किया ऐलानओबीसी और दलित समाज से होंगे सीएम, डिप्टी सीएम में मुस्लिम चेहरा होगा शामिल

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सियासत में नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को यूपी चुनाव को लेकर एआईएमआईएम, बाबू सिंह कुशवाह की जन अधिकार पार्टी और भारत मुक्त मोर्चा तीनों दलों ने गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन की घोषणा की है। ओवैसी ने कहा, "अगर गठबंधन सत्ता में आता है तो 2 मुख्यमंत्री होंगे, एक ओबीसी समुदाय से और दूसरा दलित समुदाय से। 3 उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे जिसमें एक मुस्लिम समुदाय का होगा।"

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बना यह नया गठबंधन को 'भागीदारी परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया गया है। इस मोर्चे में वामन मेश्राम की कवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटी एंप्लाई फेडरेशन (BAMCEF) भी शामिल है। जन अधिकार पार्टी के बाबू सिंह कुशवाह ने कहा कि यह मजबूरी का गठबंधन नहीं है। उन्होंने कहा हमारी पहले से ही बात हो चुकी थी।

वहीं, वामन मेश्राम ने कहा,  भागीदारी मोर्चा राजभर ने बनाया था, वह तो चले गए पर बाकी सब अभी भी शामिल हैं। हम 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। उसमे से 95 प्रतिशत सीटों पर बात हो गई है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में सात चरणों में मतदान होने हैं। पहला चरण 10 फरवरी से शुरू होगा और अंतिम चरण 7 मार्च को होगा। जबकि राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर चुनाव परिणाम के साथ 10 मार्च को आएंगे।   

Web Title: AIMIM chief Asaduddin Owaisi announces his alliance in Uttar Pradesh with Babu Singh Kushwaha & Bharat Mukti Morcha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे