लाइव न्यूज़ :

'बीमार' है AIIMS भोपाल, 'इलाज' के लिए 800 KM पदयात्रा कर दिल्ली आ रहे हैं तीन मेडिकल छात्र

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 13, 2018 20:56 IST

6 साल पहले एम्स भोपाल में बीते तीन साल से स्थाई निदेशक नहीं है, जिसके चलते जरूरी तकनीक, बेहतर व्यवस्थाएं पूरी होने में दिक्कत आ रही है। स्थाई निदेशक की मांग के लिए तीन मेडिकल छात्र 5 जून को भोपाल से दिल्ली पैदल पुहंचेंगे।

Open in App

नई दिल्ली/भोपाल, 13 मई। यूं तो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एम्स को बने हुए 6 साल बीत चुके हैं लेकिन अब भी यहां दिल्ली जैसी सुविधाएं विकसीत नहीं हो पाई है, ऊपर यहां स्थाई निदेशक का न होना भी इस असप्ताल के विकास में मुख्य बाधा बन रही है। बीते तीन सालों से यहां अस्थाई निदेशक हैं ऐसे में मेडिकल छात्र और इंटर्न स्थाई निदेशक की मांग कर रहे हैं। यूं तो मेडिकल छात्र और रेजीडेंट डॉक्टर की यूनियन स्थाई निदेशक के लिए कई बार शासन प्रशासन का दरवाजा खटखटा चुकी है लेकिन समस्या जस की तस ही बनी हुई है। 

स्थाई निदेशक की मांग के लिए मेडिकल छात्र और इंटर्न कई बार आंदोलन और पैदल मार्च कर चुके हैं लेकिन इस बार उन्होंने पैदल ही दिल्ली कूच करने की योजना बनाई है। योजना के मुताबिक, भोपाल से दिल्ली करीब 800 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर एम्स भोपाल के तीन छात्र सरकार से स्थाई निदेशक की मांग करने 5 जून को पहुंचेंगे।  

मेडिकल की पढ़ाई पूरी चुके एम्स भोपाल में इंटर्न कर रहे मेडिकल स्टूडेंट पार्थ ने बताया कि एम्स भोपाल का काम कार्यवाहक निदेशक के भरोसे चल रहा है। हम स्थाई निदेशक की मांग बीते कई सालों से कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए दिल्ली तक पैदल मार्च का अनोखा रास्ता अपनाया है ताकि सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित हो और इस समस्या का निराकरण हो।

उन्होंने बताया कि, बीती तीन जून को मेडिकल स्टूडेंट संत गुरू प्रसाद, चंदन कुमार आर्यन भोपाल से दिल्ली के लिए पदयात्रा पर निकल चुके हैं उन्हें सहयोग करने के लिए अन्य दो छात्र कार्तिक और सुमन भी उनके साथ है जो बीच-बीच में उन्हें सपोर्ट करते हैं।

अब तक ये छात्र करीब 300 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। तपती धूम में हर दिन करीब 30 किलोमीटर चलते हैं। 5 जून को दिल्ली पहुंच मंत्री और स्वास्थ विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर स्थाई निदेशक की मांग कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।

टॅग्स :एम्सभोपालस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारमेडिकल ट्रीटमेंटमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है