लाइव न्यूज़ :

'बीमार' है AIIMS भोपाल, 'इलाज' के लिए 800 KM पदयात्रा कर दिल्ली आ रहे हैं तीन मेडिकल छात्र

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 14, 2018 07:37 IST

6 साल पहले एम्स भोपाल में बीते तीन साल से स्थाई निदेशक नहीं है, जिसके चलते जरूरी तकनीक, बेहतर व्यवस्थाएं पूरी होने में दिक्कत आ रही है। स्थाई निदेशक की मांग के लिए तीन मेडिकल छात्र भोपाल से दिल्ली पैदल पुहंचेंगे।

Open in App

नई दिल्ली/भोपाल, 14 मई। यूं तो भोपाल में एम्स को बने हुए 6 साल बीत चुके हैं लेकिन अब भी यहां दिल्ली जैसी सुविधाएं विकसीत नहीं हो पाई है, ऊपर यहां स्थाई निदेशक का न होना भी इस असप्ताल के विकास में मुख्य बाधा बन रही है। बीते तीन सालों से यहां अस्थाई निदेशक हैं ऐसे में मेडिकल छात्र और इंटर्न स्थाई निदेशक की मांग कर रहे हैं। यूं तो मेडिकल छात्र और रेजीडेंट डॉक्टर की यूनियन स्थाई निदेशक के लिए कई बार शासन प्रशासन का दरवाजा खटखटा चुकी है लेकिन समस्या जस की तस ही बनी हुई है। 

स्थाई निदेशक की मांग के लिए मेडिकल छात्र और इंटर्न कई बार आंदोलन और पैदल मार्च कर चुके हैं लेकिन इस बार उन्होंने पैदल ही दिल्ली कूच करने की योजना बनाई है। योजना के मुताबिक, भोपाल से दिल्ली करीब 800 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर एम्स भोपाल के तीन छात्र सरकार से स्थाई निदेशक की मांग करने 5 जून को पहुंचेंगे।  

मेडिकल की पढ़ाई पूरी चुके एम्स भोपाल में इंटर्न कर रहे मेडिकल स्टूडेंट पार्थ ने बताया कि एम्स भोपाल का काम कार्यवाहक निदेशक के भरोसे चल रहा है। हम स्थाई निदेशक की मांग बीते कई सालों से कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए दिल्ली तक पैदल मार्च का अनोखा रास्ता अपनाया है ताकि सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित हो और इस समस्या का निराकरण हो।

उन्होंने बताया कि, बीती तीन जून को मेडिकल स्टूडेंट संत गुरू प्रसाद, चंदन कुमार आर्यन भोपाल से दिल्ली के लिए पदयात्रा पर निकल चुके हैं उन्हें सहयोग करने के लिए अन्य दो छात्र कार्तिक और सुमन भी उनके साथ है जो बीच-बीच में उन्हें सपोर्ट करते हैं।

अब तक ये छात्र करीब 300 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। तपती धूम में हर दिन करीब 30 किलोमीटर चलते हैं। 5 जून को दिल्ली पहुंच मंत्री और स्वास्थ विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर स्थाई निदेशक की मांग कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।

टॅग्स :एम्सभोपालमेडिकल ट्रीटमेंटस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी