लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: एम्स के डॉक्टर ने दी चौंकाने वाली जानकारी, इसलिए भी देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, बढ़ रही मौतों की संख्या

By गुणातीत ओझा | Updated: April 24, 2020 08:25 IST

एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि सामाजिक हनन के डर से अधिकांश लोग कोरोना की जांच से बच रहे हैं। जिसके चलते जांच में देरी होती है और मरीज का इलाज देर से शुरू होने पर उसकी जान पर बन आती है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के प्रसार की एक वजह इसके बारे में फैली भ्रांतियां भी है। लोग समाज से बहिष्कृत होने के डर से बीमारी छिपा रहे हैं और इसका बुरा परिणाम देखने को मिल रहा है।एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि सामाजिक हनन के डर से अधिकांश लोग कोरोना की जांच से बच रहे हैं।

नई दिल्ली।कोरोना वायरस के प्रसार की एक वजह इसके बारे में फैली भ्रांतियां भी है। लोग समाज से बहिष्कृत होने के डर से बीमारी छिपा रहे हैं और इसका बुरा परिणाम देखने को मिल रहा है। एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि सामाजिक हनन के डर से अधिकांश लोग कोरोना की जांच से बच रहे हैं। जिसके चलते जांच में देरी होती है और मरीज का इलाज देर से शुरू होने पर उसकी जान पर बन आती है। उन्होंने कहा कि मरीज के बीमार होने की पुष्टि जल्दी हो जाए तो उसके उचित इलाज देकर आसानी से बचाया जा सकता है।

डाक्टर गुलेरिया ने कहा कि 80 फीसद कोरोना के  मामलों में सिर्फ दवाओं से ही मरीज को ठीक कर दिया जाता है। 15 फीसद मामलों में दवाओं के साथ ऑक्सीजन की जरूरत होती है। 5 फीसद मरीज ही ऐसे गंभीर होते हैं जिन्हें वेंटीलेटर की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले 90 से 95 फीसद मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो जा रहे हैं। जांच में देरी फिर इलाज में देरी वाले मामलों में मरीज को बचा पाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि एम्स में कोरोना वायरस के बहुतायत मामले सामने आए है। उन्होंने कहा कि जो मरीज इस बीमारी से लड़कर ठीक हो जा रहे हैं, उनका सम्मान होना चहिए। उन्होंने कहा कि कई दिनों तक अकेले में रहना इतना आसाना नहीं हैं, वो भी जब आपके आसपास हजमत सूट पहने सिर्फ डॉक्टर और नर्स ही दिख रहे हों।  

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह बीमारी इतनी खतरनाक नहीं है, लेकिन लोग जांच कराने में देरी कर के इसे खतरनाक बना दे रहे हैं। यही कारण है कि मरीजों का सही समय से इलाज न हो पाने के चलते मौत की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के मरीज भेदभाव का सामना कर रहे हैं, जो कि सरासर गलत है। कोरोना जैसे लक्षण होने पर भी लोग सामाजिक बहिष्कार के डर के चलते जांच कराने सामने नहीं आ रहे। वे अस्पताल तभी पहुंचते हैं जब उनकी तबियत काफी बिगड़ चुकी होती है।

उन्होंने कहा कि अब जरूरत इस बात की है कि हम लोग उन मरीजों का पता लगाएं जो झिझक के कारण आगे नहीं आ रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि संक्रमित होने वाले के बारे में भय और दहशत का माहौल न बनाएं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सएम्सदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए