लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद: ISRO कार्यालय में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 28, 2018 13:45 IST

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अहमदाबाद में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) कार्यालय में लगी आग को लेकर अभी ज्यादा जानकारी के लिए इंतजार है।

Open in App

अहमदाबाद में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) कार्यालय में आग लग गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घटनास्थल पर पॉंच फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौजूद है। जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इसके बारे में अभी अधिक जानकारी के लिए इंतजार है, क्योंकि अभी ज्यादा जानकारी मिल नहीं पाई है। खबरों के मुताबिक जैसे ही दमकल विभाग को घटना की जानकारी हुई, वहां कुछ देर बाद पांच  दमकल की गाड़ियां पहुंच गई थी। 

ISRO का सैटलाइट GSAT-7A कुछ दिनों पहले हुआ था लॉन्च

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने अपने कम्युनिकेशन सैटलाइट GSLVF11/GSAT-7A को लॉन्च किया था। इस संचार उपग्रह को  जियोसिन्क्रोनस ट्रांसफर ऑरबिट में स्थापित किया गया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को बताया था कि 2,250 किलोग्राम का जीएसएटी-7ए 35 वां भारतीय संचार उपग्रह है जिसका निर्माण इसरो ने किया है। इस सैटलाइट की लागत 500-800 करोड़ रुपये बताई जा रही है।  इसरो ने कहा कि इस उपग्रह की आयु आठ साल है।  इसका निर्माण भारतीय क्षेत्र में केयू-बैंड के प्रयोगकर्ताओं को संचार क्षमता मुहैया कराने के लिए किया गया है।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?