लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: एनसीपी-शिवसेना के बाद कांग्रेस ने की प्रेसवार्ता, अहमद पटेल ने भरी हुंकार- बहुमत परीक्षण में देंगे बीजेपी को शिकस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 14:02 IST

अहमद पटेल ने कहा कि यह कोई बड़ा मसला नहीं है। हम दोनों फ्रंट से राजनीतिक और कानूनी दोनों लड़ाई लड़ेंगे। अहमद पटेल ने अभी भी शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के एकसाथ होने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अजीत पवार का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ, अनुशासन तोड़ने वाला है।एनसीपी का कोई भी कार्यकर्ता एनसीपी-बीजेपी की सरकार के समर्थन में नहीं है। हमारी पार्टी बीजेपी के सख्त खिलाफ है। 

महाराष्ट्र के राजनितिक घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि आज का दिन काली स्याही से लिखा जाएगा। लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गईं। उन्होंने कहा कि हमें कभी भी सरकार बनाने का आमंत्रण नहीं दिया गया। अहमद पटेल ने यह भी कहा कि हमारे तरफ से कोई विलंब नहीं हुआ, प्रक्रिया में जितना टाइम लगना था उतना ही लगा।

अहमद पटेल ने कहा कि कुछ मुद्दों पर उद्धव ठाकरे से बातचीत जरूरी थी। उन्होंने कहा कि हमारे सभी विधायक हमारे साथ हैं। तीनों पार्टियां साथ मिलकर उन्हें बहुमत में हराएंगी। पटेल ने कहा कि इस मसले पर हम कानूनी और राजनीतिक दोनों लड़ाई लड़ेंगे। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अजीत पवार का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ, अनुशासन तोड़ने वाला है। एनसीपी का कोई भी कार्यकर्ता एनसीपी-बीजेपी की सरकार के समर्थन में नहीं है। हमारी पार्टी बीजेपी के सख्त खिलाफ है। 

पवार ने कहा, मुझे कुछ लोगों ने सुबह बताया कि हमें यहां लाया गया है, वे शायद राजभवन की बात कर रहे थे। एनसीपी का कोई भी कार्यकर्ता अजीत पवार के साथ नहीं जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार अपने साथ कुछ एनसीपी विधायकों को भी लेकर आए थे। ये विधायक शरद पवार के साथ होने की बात कह रहे हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रशरद पवारअजित पवारकांग्रेसशिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos