लाइव न्यूज़ :

अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला: सीएम कमलनाथ के भांजे पुरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए अदालत पहुंची ईडी

By भाषा | Updated: August 7, 2019 19:08 IST

एक दिन पहले ही अदालत ने 3600 करोड़ रुपये के इस वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा घोटाला में पुरी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। यह सौदा रद्द किया जा चुका है। जांच एजेंसी ने बुधवार को विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार से कहा कि पुरी सहयोग नहीं कर रहे और उनका पता भी नहीं चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने 3600 करोड़ रुपये के इस वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा घोटाला में पुरी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।जांच एजेंसी ने बुधवार को विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार से कहा कि पुरी सहयोग नहीं कर रहे और उनका पता भी नहीं चल रहा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और कारोबारी रितुल पुरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट के लिये दिल्ली की अदालत का रुख किया।

एक दिन पहले ही अदालत ने 3600 करोड़ रुपये के इस वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा घोटाला में पुरी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। यह सौदा रद्द किया जा चुका है। जांच एजेंसी ने बुधवार को विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार से कहा कि पुरी सहयोग नहीं कर रहे और उनका पता भी नहीं चल रहा है।

अदालत अब कल इस आवेदन पर सुनवाई कर सकती है। अपने आवेदन में ईडी ने कहा है कि पुरी को मंगलवार को जांच से जुड़ने का निर्देश दिया गया था लेकिन वह एजेंसी के सामने नहीं पहुंचे। 

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामलाप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए