कृषि कानून : भाकियू कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक की कार का घेराव किया

By भाषा | Published: August 29, 2021 07:37 PM2021-08-29T19:37:01+5:302021-08-29T19:37:01+5:30

Agricultural law: BKU workers gherao BJP MLA's car | कृषि कानून : भाकियू कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक की कार का घेराव किया

कृषि कानून : भाकियू कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक की कार का घेराव किया

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भगवा पार्टी की कथित ‘किसान विरोधी नीतियों’ के विरोध में भाजपा विधायक विक्रम सिंह की कार का घेराव किया। भाजपा विधायक जब मीरापुर दलपत गांव बैठक में शामिल होने आए तो भाकियू कार्यकर्ताओं ने ‘‘विक्रम सिंह वापस जाओ’’ जैसे नारे लगाए और उन्हें काले झंडे दिखाए। किसान नेता जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में खतौली से भाजपा विधायक सिंह को सुरक्षा के लिए जानसठ पुलिस थाने में ले जाया गया। गौरतलब है कि 14 अगस्त को भाकियू समर्थकों ने सिसौली में बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक की कार क्षतिग्रस्त कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Agricultural law: BKU workers gherao BJP MLA's car

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :BJP MLA