लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश चुनाव में औंधे मुंह गिरे VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी को अब बिहार में मंत्री पद से हटाने की उठने लगी मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2022 19:20 IST

उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारी कर रहे मुकेश सहनी ने चुनाव से पहले ये दावा किया था कि उस सूबे में 165 सीटों पर उनकी जाति के वोटरों की संख्या निर्णायक है. वे केवल 53 सीटों पर उम्मीदवार उतार पाए लेकिन बुरी तरह विफल साबित हुए।

Open in App

पटना: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में औंधे मुंह गिरे वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी अब बिहार में सत्ता सुख से वंचित किये जा सकते हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपना सियासी भविष्य दांव पर लगा दिया था और भाजपा के खिलाफ सबसे ज्यादा भूमिका बांधी थी. 

ऐसे में मुकेश सहनी को मिली करारी हार के बाद बिहार में अब उनके मंत्री पद की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है. बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश में घूम-घूम कर मुकेश सहनी लोगों से ये अपील कर रहे थे कि भाजपा को हर हाल में हरायें लेकिन गुरूवार को चुनाव परिणाम आने के बाद मुकेश सहनी के सारे दांव और दावे सुपर फ्लॉप साबित हुए. 

ऐसे में भाजपा विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने मुकेश सहनी को मंत्री पद से हटाए जाने की मांग कर दी है. उन्होंने बिहार विधानसभा में मीडिया से बात करते हुए कि एक सहयोगी दल के रूप उन्होंने यूपी में जैसे मर्यादा को उन्होंने लांघा है. वो रिजेक्टेड थे, एमपी का चुनाव हार गये, एमएलए का चुनाव हार गये. तब भी भाजपा ने उन्हें मंत्री बनाया. हमारे पार्टी में बहुत सहनी हैं, अब मुकेश सहनी को खुद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि उनके छोड़ने से सरकार नहीं गिर जाएगी. हमारी पार्टी और अमित शाह जल्द ही सहनी पर कोई बडा फैसला लेंगे. अगर वो लालू के विचारधारा के हैं तो क्यों पीठ में छुरा घोंपने की बात कह कर एनडीए में आ गये थे? उनके जाने से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. 

बचौल ने कहा कि उनके दुबारा विधान पार्षद बनने के कम चांस हैं. उन्होंने कहा है कि मुकेश साहनी हवा में चले गए हैं और अब आगे वह बिहार में मंत्री भी नहीं रहेंगे. बचौल ने कहा कि मुकेश सहनी को मंत्री नहीं रहने देना चाहिए. 

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारी कर रहे मुकेश सहनी ने चुनाव से पहले ये दावा किया था कि उस सूबे में 165 सीटों पर उनकी जाति के वोटरों की संख्या निर्णायक है. लिहाजा ऐसी हर सीट पर वह चुनाव लड़ेंगे. 

चुनाव से पहले इन 165 सीटों पर मोटर साइकिल बांटे गये ताकि पार्टी के नेता उस मोटर साइकिल पर घूम कर वीआईपी पार्टी का प्रचार कर सकें. लेकिन चुनाव होने से पहले ही ये हाल हुआ कि 165 उम्मीदवार नहीं मिल पाये. मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सिर्फ 53 उम्मीदवार उतार पाई. 

इसमें से 19 सीट पर उसके उम्मीदवार को एक हजार वोट भी नहीं मिला. उत्तर प्रदेश के 16 प्रतिशत वोट बैंक को अपनी मुट्ठी में बताने वाले मुकेश सहनी का हाल ये हुआ कि उनके किसी भी उम्मीदवार की जमानत भी नहीं बची. यूपी की किसी सीट पर उनका उम्मीदवार मुकाबले में ही नहीं रहा. बाइक बांटने से लेकर हेलीकॉप्टर से धुंआधार प्रचार का फायदा उनके किसी उम्मीदवार को मिलता नहीं दिखा.

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमुकेश सहनीबिहार समाचारभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?