लाइव न्यूज़ :

ताजा टारगेट किलिंग के बाद चिंता का कारण बनी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा, अधिकारी बोले- जी20 की सफलता के बाद आतंकी खतरा बढ़ेगा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 30, 2023 16:45 IST

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में कल देर रात जम्मू संभाग के उधमपुर के थियाल गांव के रहने वाले दीपू की आतंकियों द्वारा की गई हत्या के बाद 30 जून से आरंभ हो रही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा चिंता का कारण बन गई है।

Open in App

जम्मू: दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में कल देर रात जम्मू संभाग के उधमपुर के थियाल गांव के रहने वाले दीपू की आतंकियों द्वारा की गई हत्या के बाद 30 जून से आरंभ हो रही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा चिंता का कारण बन गई है। दरअसल अमरनाथ यात्रा दक्षिणी कश्मीर में ही आयोजित होती है और अब अधिकारी भी कहने लगे हैं कि जी-20 की सफलता के बाद आतंकी हताशा में हैं जिस कारण खतरे का स्तर बढ़ेगा।

करीब तीन महीनों के बाद कश्मीर में हिन्दुओं को निशाना बना कर किए गए हमले के उपरांत सुरक्षाधिकारियों की बैठक में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात किए जाने वाले जवानों की समीक्षा की गई है तथा केंद्र सरकार द्वारा भिजवाई जा रही 45 के करीब केंद्रीय बलों की कंपनियों को अब कम बताया जाने लगा है।

एक अधिकारी के बकौल, उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्रालय को अपनी चिंताओं से अवगत करवाते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की मांग की गई है पर अभी तक 45 कंपनियां ही मिली हैं। वे कहते थे कि जी-20 की सफलता के बाद हाइब्रिड आतंकी अमरनाथ यात्रा को निशाना बना सकते हैं क्योंकि उन पर सीमा पार से जबरदस्त दबाव बनाया जा रहा है इसलिए अतिरिक्त जवानों की आवश्यकता है।

इतना जरूर था कि जी-20 की बैठक से निपटने के बाद अब प्रदेश प्रशासन का सारा ध्यान अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की ओर है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जी-20 की सफलता के बाद यह उम्मीद जताई है कि इस बार अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वालों की संख्या एक नया रिकॉर्ड बना सकती है। जबकि अधिकारियों ने इसकी भी पुष्टि की है कि 15 जून तक सभी प्रबंध पूरा कर लेने का फरमान उन्हें मिला है।

हालांकि अधिकारियों का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से अमरनाथ यात्रा मार्ग पर अभी भी हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण बर्फ हटाने का काम 15 जून तक पूरा हो पाएगा इसके प्रति शंका है। यह बात अलग है कि बर्फ हटाने और दोनों सड़क मार्ग तैयार करने का जिम्मा इस बार सीमा सड़क संगठन को दिया गया है पर खराब मौसम अड़ंगा डाले हुए है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजी20अमरनाथ यात्राअनंतनाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए