लोकसभा चुनाव में हार के बाद क्या सपा फिर होगी एक? शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 15, 2019 05:58 AM2019-06-15T05:58:53+5:302019-06-15T05:58:53+5:30

शिवपाल सिंह यादव ने एक जुट होने वाली खबरों पर विराम लगा दिया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ अब उनका चैप्टर बंद हो गया है।

After the defeat in Lok Sabha elections, will SP be again? Shivpal Yadav gave big statement | लोकसभा चुनाव में हार के बाद क्या सपा फिर होगी एक? शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान

लोकसभा चुनाव में हार के बाद क्या सपा फिर होगी एक? शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान

 लोकसभा चुनाव में हाल ही में समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।ऐसे में अब पार्टी एक बार फिर से एक जुट होने की कोशिश में लगी है।

 शिवपाल सिंह यादव  ने एक जुट होने वाली खबरों पर विराम लगा दिया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ अब उनका चैप्टर बंद हो गया है। यानि वह सपा में वापस नहीं जाएंगे।

 शिवपाल ने लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले हमने पहल की थी कि हमको भी गठबंधन में शामिल किया जाए। उस वक्त हमको जवाब नहीं दिया गया तो हमने सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए।

इसी कारण से हमने समाजवादी पार्टी का चैप्टर बंद कर दिया है।  उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के किसी भी राजनीतिक दल में विलय की कोई संभावना नहीं है और "हमने तय किया है कि 2022 का विधानसभा चुनाव जोरदार तरीके से लड़ेंगे। शिवपाल ने कहा कि हम और हमारी पार्टी विधानसभा उपचुनाव के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव पर ध्यान दे रहे हैं।

Web Title: After the defeat in Lok Sabha elections, will SP be again? Shivpal Yadav gave big statement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे