साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बाद अब मध्यप्रदेश की बीजेपी विधायक ने नाथूराम गोडसे को बताया राष्ट्रभक्त

By पल्लवी कुमारी | Published: May 29, 2019 06:43 PM2019-05-29T18:43:59+5:302019-05-29T18:43:59+5:30

राज्य बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा, "हमारे पास उषा ठाकुर के इस तरह के बयान के बारे में जानकारी नहीं है, और हम इस पर जानकारी एकत्र करेंगे फिर जवाब देंगे।''

After Sadhvi Pragya, another BJP MLA Usha Thakur terms Nathuram Godse a nationalist | साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बाद अब मध्यप्रदेश की बीजेपी विधायक ने नाथूराम गोडसे को बताया राष्ट्रभक्त

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बाद अब मध्यप्रदेश की बीजेपी विधायक ने नाथूराम गोडसे को बताया राष्ट्रभक्त

Highlightsप्रज्ञा ठाकुर भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को हराया है। उषा ठाकुर विधानसभा में इंदौर जिले के महू क्षेत्र से विधायक हैं।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बाद मध्यप्रदेश बीजेपी की महिला विधायक उषा ठाकुर ने भी नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है। उषा ठाकुर विधानसभा में इंदौर जिले के महू क्षेत्र से विधायक हैं। उषा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'राष्ट्रवादी' कहा है। 

29 मई को पत्रकारों से बातचीत में उषा ठाकुर ने कहा, गोडसे 'राष्ट्रवादी' थे। उन्होंने जीवनभर देश की चिंता की। उस वक्त क्या काल परिस्थिति रही होगी कि उन्होंने ऐसा फैसला लिया। ये तो वही जानते होंगे। सोशल मीडिया पर इसक वीडियो वायरल हो गया है। उषा ठाकुर बीजेपी की प्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 

राज्य बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा, "हमारे पास उषा ठाकुर के इस तरह के बयान के बारे में जानकारी नहीं है, और हम इस पर जानकारी एकत्र करेंगे फिर जवाब देंगे।''

कांग्रेस ने इस मामले पर बीजेपी पर हमला किया है। राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा, "आप देख सकते हैं कि बीजेपी में कैसा विकास हुआ है। बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो मुंह से राम-राम करती है लेकिन उनके कर्मों और दिल में नाथूराम बसे हैं।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को बताया था 'देशभक्त'

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया था। प्रज्ञा सिंह ने यह बयान कमल हासन के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने गोडसे को भारत का पहला आतंकवादी कहा था। 

प्रज्ञा सिंह ने कहा था, 'नाथूराम गोडसे देशभक्त थे और हमेशा रहेंगे। वैसे लोग जो उन्हें आतंकी कह रहे हैं उन्हें खुद के अंदर झांक कर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को चुनाव के बाद जवाब मिल जाएगा।' प्रज्ञा ठाकुर भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को हराया है। 
 

Web Title: After Sadhvi Pragya, another BJP MLA Usha Thakur terms Nathuram Godse a nationalist

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे