लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले के बाद भारतीय नौसेना ने तैनात किए थे परमाणु सबमरीन, INS चक्र और INS विक्रमादित्य थे तैयार

By विकास कुमार | Updated: March 17, 2019 18:02 IST

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने नौसेना के सूत्रों के हवाले से बताया है कि नौसेना ने अपने परमाणु पनडुब्बियों को तैनात किया था.

Open in App
ठळक मुद्देINS विक्रमादित्य ऑपरेशनल एयरक्राफ्ट करियर है.आईएनएस चक्र परमाणु पनडुब्बी है.

पुलवामा में 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नौसेना भी पूरी तरह तैयार थी. न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने नौसेना के सूत्रों से बताया है कि नौसेना ने अपने परमाणु पनडुब्बियों को तैनात किया था. आईएनएस चक्र और आईएनएस विक्रमादित्य की तैनाती की गई थी. 

INS विक्रमादित्य ऑपरेशनल एयरक्राफ्ट करियर है. वहीं आईएनएस चक्र परमाणु पनडुब्बी है. इसके द्वारा परमाणु अटैक किया जा सकता है. पाकिस्तान अक्सर परमाणु हमले की गीदड़भभकी देता है, ऐसे में भारतीय नौसेना भी अपनी तरफ से पूरी तरह चौंकन्ना थी. भारत की नेवी पाकिस्तान से बहुत बेहतर स्थिति में है. पाकिस्तान की नेवी के पास परमाणु हमले करने की क्षमता अभी विकसित नहीं हुई है. 

 

भारतीय नौसेना ने यह तैनाती उत्तर अरब सागर में की थी. आईएनएस अरिहंत और आईएनएस चक्र नौसेना के बेड़े में उपस्थित परमाणु पनडुब्बी है. 

 

हाल ही में ख़बर आई थी कि पाकिस्तान और भारत के बीच मिसाइल हमले की संभावनाएं भी बढ़ गई थी. बीते दिनों पाकिस्तान एयरफोर्स के विमान पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में सुपरसोनिक स्पीड में विमान भरते हुए सुने गए थे. जिसके बाद भारतीय वायु सेना ने भी अपने फाइटर जेट्स से उड़ान भरे थे.  

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकभारतीय नौसेनापुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया