कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव: पार्टी की हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने किया कविता का पाठ, ट्वीट कर कही यह बात, भाजपा ने दिया जवाब

By एस पी सिन्हा | Published: December 8, 2022 06:34 PM2022-12-08T18:34:27+5:302022-12-08T18:43:30+5:30

जेडीयू के उपेंद्र कुशवाहा के ट्वीट पर जवाब देते हुए बिहार भाजपा के प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने कहा है कि जदयू अब राजद में विलीन होने जा रही है। कई लोग भाजपा के संपर्क में हैं। अब आप तय कर लीजिए खुद के वजूद को जिंदा रखना है या फिर तेजस्वी यादव की पालकी ढोना है।

After party's defeat Kurhani assembly by-election jdu Upendra Kushwaha recited poem BJP replied | कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव: पार्टी की हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने किया कविता का पाठ, ट्वीट कर कही यह बात, भाजपा ने दिया जवाब

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsकुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर एक कविता का पाठ किया है और चुनाव के परिणाम से सीखने की बात कही है। उनके ट्वीट पर भाजपा ने भी पलटवार किया है और जदयू के राजद में विलीन होने की बात कही है।

पटना:बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। इस झटके के बाद जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ के द्वारा लिखीत, वरदान माँगूँगा नहीं का उल्लेख किया है। 

ऐसे में उन्होंने लिखा है कि "क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं। कर्तव्य पथ पर जो मिला, यह भी सही वो भी सही।।" 

उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा है कि कुढ़नी के परिणाम से हमें बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है। पहली सीख- “जनता हमारे हिसाब से नहीं बल्कि हमें जनता के हिसाब से चलना पड़ेगा।” उधर, उपेन्द्र कुशवाहा के ट्वीट के बाद भाजपा ने उन्हें जवाब भी दिया है। 

बिहार भाजपा ने क्या कहा

उपेंद्र कुशवाहा पर पलटवार करते हए बिहार भाजपा के प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा जी! रालोसपा वाले दिन याद कीजिए। केंद्रीय मंत्री के दिन याद कीजिए। नीतीशजी का प्रकाश खत्म हो रहा है। जदयू अब राजद में विलीन होने जा रही है। कई लोग भाजपा के संपर्क में हैं। अब आप तय कर लीजिए खुद के वजूद को जिंदा रखना है या फिर तेजस्वी यादव की पालकी ढोना है।
 

Web Title: After party's defeat Kurhani assembly by-election jdu Upendra Kushwaha recited poem BJP replied

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे