ओडिशा के बाद अब पश्चिम बंगाल में फोनी तूफान का खतरा, ममता बनर्जी ने रद्द किये अपने सभी चुनावी कार्यक्रम

By विनीत कुमार | Published: May 3, 2019 12:07 PM2019-05-03T12:07:10+5:302019-05-03T12:24:39+5:30

तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए कोलकाता एयरपोर्ट को भी दोपहर 3 बजे से बंद करने का फैसला किया गया है।

after odisha cyclone fani to hit west bengal Mamata Banerjee cancels her political campaigns | ओडिशा के बाद अब पश्चिम बंगाल में फोनी तूफान का खतरा, ममता बनर्जी ने रद्द किये अपने सभी चुनावी कार्यक्रम

ममता बनर्जी (फोटो-एएनआई)

Highlightsओडिशा के बाद पश्चिम बंगाल की ओर से बढ़ा फोनी चक्रवाती तूफानकोलकाता एयरपोर्ट शुक्रवार दोपहर 3 बजे से बंद, ममता बनर्जी ने भी रद्द की अपनी रैलियांपश्चिम बंगाल के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

ओडिशा में पुरी जिले के तटीय क्षेत्र से टकराने के बाद फोनी तूफान का खतरा अब पश्चिम बंगाल पर मंडराने लगा है। फोनी पश्चिम बंगाल से देर रात या शनिवार तड़के टकरा सकता है। इस बीच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगले दो दिन के लिए अपने सभी चुनावी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। ममता बनर्जी इस दौरान खड़गपुर में तटीय बेल्ट के करीब रूकेंगी और अगले दो दिन की स्थिति का जायजा लेंगी।

तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए कोलकाता एयरपोर्ट को भी दोपहर 3 बजे से बंद करने का फैसला किया गया है। एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार कोलकाता से शुक्रवार दोपहर 3 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक कोई भी फ्लाइट यहां से नहीं उड़ेगी और न ही कोई फ्लाईट यहां उतर सकेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि बंगाल पहुंचने तक तूफान कुछ कमजोर पड़ जाएगा।

एएनआई के अनुसार दिल्ली में मौसम विभाग के अधिकारी मृत्युंजय महापात्रा बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद हवा का गति 150 से 160 किलोमीटर प्रतिघंटा रह जाएगी। गौरतलब है कि ओडिशा से तूफान करीब 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से शुक्रवार सुबह टकराया था और इसके बाद से इलाके में करीब 175 किलोमीटर प्रतिघंटे से हवाये चल रही थीं। साथ ही तेज बारिश ने भी काफी प्रभावित किया।

इससे पहले चक्रवात शुक्रवार सुबह करीब करीब आठ बजे पुरी तट पर पहुंचा। चक्रवात के कारण ओडिशा के गंजाम, पुरी, खोरधा और गजपति जैसे कई तटीय जिलों में प्रचंड हवा चल रही है। वहीं, कम से कम 11 तटीय जिलों के निचले और संवेदनशील इलाकों से करीब 11 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। इन लोगों को 4,000 शिविरों में ठहराया गया है जिनमें से विशेष रूप से चक्रवात के लिए बनाए गए 880 केंद्र शामिल हैं।

English summary :
After Reached coastal area of Puri district in Odisha Cyclone Feni, the danger of the hurricane is now moving towards West Bengal. Feni Cyclone can hit West Bengal late in the night or Saturday.


Web Title: after odisha cyclone fani to hit west bengal Mamata Banerjee cancels her political campaigns

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे